नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती की गिरफ्तारी और रिमांड वाली याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने दिल्ली पुलिस की सात दिन की हिरासत को बरकरार रखते हुए कहा कि गिरफ्तारी और रिमांड को रद्द करने का कोई आधार नहीं है। बता दें कि सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दाखिल की थी याचिका दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते सप्ताह न्यूजक्लिक के कई पत्रकारों के घर छापेमारी के बाद फाउंडर पुरकायस्थ और एचआर हेड चक्रवतर्ती को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दोनों की तत्काल रिहाई की मांग वाली याचिका दाखिल की थी, जिसपर हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर को सुनवाई की थी और आदेश को सुरक्षित रख लिया था।