Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गैस चैंबर बनी दिल्ली, तमाम प्रयासों के बावजूद कोई सुधार नहीं, 18 नवम्बर तक स्कूल बंद

प्रदूषण के प्रकोप से दिल्ली का कोई इलाका सांस लेने लायक नहीं बचा है। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को सभी स्कूलों की दिसंबर की शीतकालीन छुट्टियों को रीशिड्यूल करते हुए 9 से 18 नवंबर तक कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 3:11:51

गैस चैंबर बनी दिल्ली, तमाम प्रयासों के बावजूद कोई सुधार नहीं, 18 नवम्बर तक स्कूल बंद

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा बेहद खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। तमाम इंतेजाम के बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। वहीं गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता 450 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स आनंद विहार में 432, आरके पुरम में 453, पंजाबी बाग में 444, और आईटीओ में 441 दर्ज किया गया है। प्रदूषण के प्रकोप से दिल्ली का कोई इलाका सांस लेने लायक नहीं बचा है। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को सभी स्कूलों की दिसंबर की शीतकालीन छुट्टियों को रीशिड्यूल करते हुए 9 से 18 नवंबर तक कर दिया है।

गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। गौतम बौद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने बुधवार को उद्योगों और बिल्डरों से अपनी साइटों पर प्रदूषण-विरोधी उपायों को बढ़ाने के लिए कहा और सरकारी अधिकारियों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एनजीटी मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी विभागों के साथ-साथ उद्योगों और बिल्डरों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान, वर्मा ने कहा कि अस्पतालों और जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को छोड़कर जिले में सभी निर्माण कार्यों पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सभी डिप्टी कलेक्टर, यातायात पुलिस, स्थानीय प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग के अधिकारी समेत अन्य लोग शामिल हुए।



राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका