न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप सांसद संजय सिंह व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का जेल में मनेगा नया साल, कोर्ट ने फिर बढ़ाई हिरासत अवधि

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी कथित शराब घोटाला मामले में बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 19 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी है। ऐसे में संजय सिंह के बाद मनीष सिसोदिया का भी नया साल जेल में भी मनेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 3:13:07

आप सांसद संजय सिंह व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का जेल में मनेगा नया साल, कोर्ट ने फिर बढ़ाई हिरासत अवधि

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी कथित शराब घोटाला मामले में बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 19 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी है। ऐसे में संजय सिंह के बाद मनीष सिसोदिया का भी नया साल जेल में भी मनेगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई यानी 19 जनवरी तक उनकी कस्टडी बढ़ाने का आदेश दिया है। इससे पहले गुरुवार को संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 दिसंबर तक बढ़ा दी गई थी।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाला मामले में सह आरोपी हैं और लंबे समय से जेल में बंद हैं। आज उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। इसी के साथ कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की।

कोर्ट ने सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के वकील को सीबीआई मुख्यालय में दस्तावेजों की जांच करने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया है। कोर्ट ने सीबीआई को जांच की सुविधा के लिए पर्याप्त अधिकारी तैनात करने और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

जानकारी के मुताबिक वकील सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सीबीआई हेडक्वार्टर जाकर दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं। वहीं सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि चार्जशीट से जुड़े सभी दस्तावेज सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को दे दिए गए हैं। वहीं कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि तीनों आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी डीवीडी फॉर्मेट में भी सौंप दें।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों के वकीलों को फटकार लगाई और कहा कि आप लोग जानबूझकर देरी करना चाहते हैं। इसके बाद कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ा दी। बता दें, सीबीआई और ईडी दोनों ने ही मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। कई बार उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की लेकिन हर बार खारिज हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स