न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की बैंकों ने दिया ग्राहकों को नव वर्ष का तोहफा, बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें

साल 2023 खत्म होने से पहले ही देश के छह बैंकों ने अपने ग्राहकों को नव वर्ष का तोहफा प्रदान किया है। जिन बैंकों ने अपने यहाँ एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है उनमें देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के साथ कोटक महिंद्रा, डीसीबी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व फैडरल बैंक शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 5:12:44

देश की बैंकों ने दिया ग्राहकों को नव वर्ष का तोहफा, बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें

नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने से पहले ही देश के छह बैंकों ने अपने ग्राहकों को नव वर्ष का तोहफा प्रदान किया है। जिन बैंकों ने अपने यहाँ एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है उनमें देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के साथ कोटक महिंद्रा, डीसीबी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व फैडरल बैंक शामिल हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा

साल के आखिरी महीने में एफडी की ब्याज दरों में इजाफा करने वाली बैंकों की बात करें तो हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यहां अलग-अलग अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट से लेकर 125 बेसिस प्वाइंट या 0.10 फीसदी से 1.25 फीसदी तक का इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से नीचे की एफडी के लिए की गई हैं, जो 29 दिसंबर 2023 से लागू हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरें बढ़ाई हैं। इसके तहत 7-45 दिन की FD पर 0.50 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं 46-179 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 180-210 दिनों की एफडी पर ब्याज दर भी 0.50 फीसदी तक बढ़ाई गई है। देश के सबसे बड़े बैंक में बदलाव के बाद नई दरें 27 दिसंबर 2023 से प्रभावी हो गई हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक

FD पर ब्याज दरें बढ़ाने वाले बैंकों की लिस्ट में अगला नाम कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का है, जहां पर तीन से पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि की गई है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वाले ग्राहकों को अब अलग-अलग अवधि पर आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 3.35 फीसदी से 7.80 फीसदी तक ब्याज की पेशकश की जा रही है।

डीसीबी बैंक

डीसीबी बैंक (DCB) बैंक ने भी अपने यहां 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अलग-अलग अवधि के लिए बयाज दरों में बदलाव किया है। बदलाव के बाद नई ब्याज दरें 13 दिसंबर से लागू की जा चुकी हैं। बढ़ी हुई दरों के तहत अब सात दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर आम ग्राहकों को 3.75 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं इस अवधि के लिए सीनियर सिटीजंस को बैंक 4.25 फीसदी से लेकर 8.60 फीसदी का ब्याज की पेशकर कर रहा है।

फेडरल बैंक

फेडरल बैंक ने अपने यहाँ 500 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक की ओर से 5 दिसंबर 2023 से नई दरें लागू कर दी गई हैं। इसके तहत अब अधिकतम 7.50 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। वहीं इस अवधि के लिए निवेश करने वाले सीनियर सिटीजंस को बैंक 8.15 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 21 महीने से तीन साल से कम की एफडी पर आम ग्राहकों को 7.30 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदा का ब्याज मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी