न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICU Psychosis! मानसिक रोगों का शिकार हो रहे हैं अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज, भूल रहे है अपना नाम

डाक्टरों का कहना है कि कोरोना की वजह से मरीज डाक्टर और स्टाफ के पूछने पर उलटा जवाब दे रहे हैं। खाना खाने और दवाओं के सेवन के लिए कहने पर नाराज हो जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 May 2021 2:27:38

ICU Psychosis! मानसिक रोगों का शिकार हो रहे हैं अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज, भूल रहे है अपना नाम

कोरोना संक्रमण का असर अब दिमाग तक पहुंचने लगा है। एलएलआर हॉस्पिटल (हैलट, कानपुर) के न्यूरो साइंस कोविड अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट (आइसीयू) और हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में भर्ती कुछ मरीज अपना नाम भूल रहे है। कुछ अपने परिवारों को पहचान नहीं पा रहे है। इतना ही नहीं डॉक्टरों और स्टॉफ से भी बच्चों जैसी हरकते कर रहे हैं।

डाक्टरों का कहना है कि कोरोना की वजह से मरीज डाक्टर और स्टाफ के पूछने पर उलटा जवाब दे रहे हैं। खाना खाने और दवाओं के सेवन के लिए कहने पर नाराज हो जाते हैं। कुछ के स्वभाव में तो बहुत ज्यादा गुस्सा है। उन्हें नींद की गोलियां देनी पड़ रही हैं। इस स्थिति को आइसीयू साइकोसिस कहते हैं। यह समस्या ज्यादातर युवाओं और फील्ड वर्क करने वालों में सामने आ रही है। इस नई गंभीर समस्या को समझाने के लिए नीचे दिए दो केस से आपको पता चल सकता है।

पहला केस: कानपुर के 39 वर्षीय बीमा सलाहकार कुछ दिन पहले एचडीयू में भर्ती हुए थे। उनका आक्सीजन लेवल कम था। अब स्थिति सामान्य हो रही है। दवाओं और इंजेक्शन से काफी आराम मिला, लेकिन इसका असर उनके दिमाग पर पड़ गया है। उनकी एकाग्रता में कमी आ गई है। कुछ भी सही तरीके से समझ नहीं पा रहे हैं। डाक्टर व अन्य स्टाफ को उन्हें बच्चों की तरह समझाना पड़ता है।

दूसरा केस: कन्नौज के 44 साल के रेलवे इंजीनियर न्यूरो साइंस कोविड अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका आक्सीजन स्तर 85 तक पहुंच गया था। अब पहले से बेहतर हैं। डाक्टर उनसे कुछ पूछते हैं तो वह अटपटे जवाब देते हैं। पत्नी और स्वजन का नाम तक भूल गए हैं। खाना खाने और दवा के लिए कहने पर भड़क जाते हैं।

जानिए क्या होता है आइसीयू साइकोसिस

आईसीयू (ICU) में भर्ती कोविड के मरीजों को बीमारी से ज्यादा तनाव, दहशत और आशंका खाए जा रही है। बड़ी-बड़ी मशीनों के बीच पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी और कई घंटे एकांत में रहने के कारण मरीज मानसिक रोगों का शिकार हो रहे हैं। इससे उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है।

डॉक्टरों ने इस स्थिति को ‘आईसीयू साइकोसिस' (ICU Psychosis) नाम दिया है, जहां मरीज वायरस से ज्यादा भयावह स्थिति के कारण जल्द ठीक नहीं हो पा रहा है। कुछ मरीज़ों ने तो इस कारण जान भी गंवा दी है। आईसीयू में भर्ती कोविड के लगभग सभी मरीज़ ‘आईसीयू साइकोसिस' यानी एक तरह के मानसिक डिसॉर्डर से गुज़र रहे हैं। बहकी-बहकी बातें, वहम, और भ्रम का शिकार ये मरीज जल्द ठीक नहीं हो पाते हैं।

ऐसे मरीजों की इलाज के लिए मनोरोग विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। उनको स्थिति सामान्य होने का अहसास दिलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल