न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते दिन देश में मिले 3 लाख से ज्यादा संक्रमित, पहली बार 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, 484 मौतें

देश में कोरोना (Corona Cases In India) का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन यानी बुधवार को 3.15 लाख नए केस मिले हैं। देश में पहली बार 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 2.23 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 484 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Jan 2022 9:10:34

बीते दिन देश में मिले 3 लाख से ज्यादा संक्रमित, पहली बार 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, 484 मौतें

देश में कोरोना (Corona Cases In India) का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन यानी बुधवार को 3.15 लाख नए केस मिले हैं। देश में पहली बार 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 2.23 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 484 लोगों की मौत हुई है। देश में 8 महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 15 मई को 3.11 लाख केस मिले थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 91,519 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 19.16 लाख एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) भी पैर पसार रहा है। देश में इसके केस 9000 से ऊपर हो गए हैं। महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, ये कुछ ऐसे राज्‍य हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण (Covid 19 In India) के रोजाना 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह चिंता का विषय है। हालांकि दिल्‍ली में नए कोरोना संक्रमण केस की संख्‍या कम हुई है।

महाराष्ट्र में बीते दिन के मुकाबले 10% बढ़े मामले

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 43,697 मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 10% यानी 4,400 ज्यादा हैं। मंगलवार को राज्य में 39,207 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 214 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में राज्य में कोविड-19 से 49 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,64,708 हो गए हैं।

गुजरात में पॉजिटिविटी रेट 15.12%

गुजरात में संक्रमण के 20,966 नए मामले सामने आए जो कि राज्य में अब तक सामने आए दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। 9828 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद गुजरात में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,77,078 हो गए हैं। राज्य में मंगलवार को 17,119 नए मामले दर्ज किए गए थे और 10 लोगों की मौत हुई थी। यहां कुल एक्टिव केस 90,726 हैं। पॉजिटिविटी रेट 15.12% है, इससे पहले मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 13.11% दर्ज किया गया था

दिल्ली में 35 मरीजों की मौत

दिल्ली में बुधवार को पिछले दिन के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी हुई हैं। मंगलवार को 11,684 मामले सामने आए थे वहीं, बुधवार संक्रमण के 13,785 नए मामले सामने आए तथा संक्रमण की दर 23.86% दर्ज की गई थी। इस दौरान 35 मरीजों की मौत हो गई। वर्तमान में दिल्ली में कोविड के कुल 2,734 मरीज अस्पताल में हैं जिसमें से 908 को ऑक्सीजन की सहायता पर रखा गया है। इनमें से 147 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,47,966 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 25,460 पर पहुंच गई है।

राजस्‍थान में टीकाकरण की रिकॉर्ड रफ्तार

राजस्थान में मरीजों की संख्या में बुधवार को जबरदस्त इजाफा हुआ हैं। मंगलवार को 9,711 संक्रमित मिले थे। वहीं, बीते दिन 13,398 संक्रमित मिले। साथ ही 12 लोगों की मौत भी हुई हैं। मंगलवार को 9 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10।70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,031 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 74,561 हैं। पॉजिटिविटी रेट 18.24% है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत राजस्थान के आठ जिलों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, जबकि 14 जिलों में 90-99 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने उम्मीद जतायी कि राजस्थान जल्द ही 100% टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लेगा। उन्होंने बताया कि राज्य के 8 जिलों में लक्षित जनसंख्या का 100% टीकाकरण हो चुका है और 10 जिलों में 80-90 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है जबकि 14 जिलों में 90-99 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

हरियाणा में संक्रमण से उबरने की दर 92.04%

हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,847 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,73,337 हो गई। इसके अलावा 12 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 10,136 तक पहुंच गई है। महामारी से बुरी तरह प्रभावित गुर्रग्राम जिले में संक्रमण के 2,918 नए मामले सामने आए हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 92.04% है। अब तक कुल 8,73,337 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

मिजोरम में कोरोना संक्रमण के 984 नए केस दर्ज किए गए हैं। राज्‍य में एक्टिव केस अब 9075 हैं। अब तक मिजोरम में कोरोना से 576 लेगों की मौत हो चुकी है।मिजोरम में कोरोना संक्रमण के 984 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्‍य में एक्टिव केस अब 9075 हैं। अब तक मिजोरम में कोरोना से 576 लेगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में एक दिन में 38 मौतें

पश्चिम बंगाल में बुधवार को 11,447 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 15,418 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 38 संक्रमितों की मौत भी हुई है। यहां मंगलवार को 10,430 नए केस मिले थे। वहीं,13,308 मरीज ठीक हुए थे और 4 लोगों की मौत हुई थी। यहां पॉजिटिविटी रेट 16.98% है। राज्य में अब तक कुल 19.28 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.57 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,193 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1.51 लाख से अधिक हैं।

मध्य प्रदेश में बीते दिन के मुकाबले घटे केस

मध्य प्रदेश में बुधवार को 7,154 नए केस सामने आए और 2,675 लोग ठीक हुए। इस दौरान 2 मरीजों की मौत हुई है। मंगलवार को 8,388 लोग संक्रमित पाए गए। 5,917 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,547 लोगों की मौत हो गई। 39,450 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 9.72 प्रतिशत है।

मध्य प्रदेश पिछले दिन के मुकाबले बढ़े केस

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 17,662 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 20,532 लोग ठीक हुए और 12 मौत दर्ज की गई। यहां मंगलवार को 14,701 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं, 20,191 लोग ठीक हुए और 12 मौत दर्ज की गई थी। अब तक राज्य में 18.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,984 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 1,01,114 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.11 प्रतिशत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन