न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की दूसरी लहर: 355 मरीजों की मौत, अकेले महाराष्ट्र में 139 ने गंवाई जान; राज्यों से केंद्र ने कहा - जोखिम में समूचा देश

आपको बता दे, देश में बीते 24 घंटे में 53 हजार 125 नए केस आए, 41 हजार 217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Mar 2021 9:16:39

कोरोना की दूसरी लहर: 355 मरीजों की मौत, अकेले महाराष्ट्र में 139 ने गंवाई जान; राज्यों से केंद्र ने कहा - जोखिम में समूचा देश

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पूरा देश जोखिम में है और किसी को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कोविड-19 संबंधी स्थिति बद से बदतर हो रही है। पिछले कुछ सप्ताह में, खासकर कुछ राज्यों में, यह एक बड़ी चिंता विषय है। किसी भी राज्य, देश के किसी भी हिस्से या जिले को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।' वी के पॉल ने कहा, ‘हम काफी अधिक गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं, निश्चित तौर पर कुछ जिलों में, लेकिन पूरा देश जोखिम में है, इसलिए रोकने (संक्रमण के प्रसार को) और जीवन बचाने के सभी प्रयास किए जाने चाहिए।'

आपको बता दे, देश में बीते 24 घंटे में 53 हजार 125 नए केस आए, 41 हजार 217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 16 दिसंबर को 356 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को अकेले महाराष्ट्र में ही 139 लोगों की मौत हुई। राज्य में यह लगातार 6ठा दिन था जब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। covid19india.org से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके है। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.49 लाख का फ़िलहाल इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अब तक भारत में 807 UK वैरिएंट, 47 दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट और 1 ब्राजीलियन वैरिएंट के केस मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि देशभर में 10 जिलों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- 'जिन 10 जिलों में सर्वाधिक एक्टिव केस हैं, उनमें पुणे में 59,475, मुंबई में 46,248, नागपुर में 45 हजार 322, ठाणे में 35 हजार 264, नासिक में 26 हजार 553, औरंगाबाद में 21 हजार 282, बेंगलुरु नगरीय में 16 हजार 259, नांदेड़ में 15 हजार 171, दिल्ली में 8 हजार 32 और अहमदनगर में 7 हजार 952 शामिल हैं। भूषण ने कहा कि तकनीकी रूप से दिल्ली में कई जिले हैं, लेकिन इसे एक जिले के रूप में लिया गया है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 27 हजार 918 नए कोरोना मरीज मिले। 23 हजार 820 ठीक हुए, जबकि 139 की मौत हुई है। इससे पहले रविवार को 40 हजार 414 और सोमवार को 31 हजार 643 लोग संक्रमित मिले थे। राज्य में अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके है। इनमें से 23.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 54 हजार 422 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3 लाख 40 हजार लोगों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में मंगलवार को 665 नए कोरोना मरीज मिले। 304 ठीक हुए। प्रदेश में मंगलवार को एक भी मौत नही हुई। कल मिले मरीजों के बाद राज्य में अब तक 3.32 लाख इस महामारी की चपेट में आ चुके है। इनमें से 3 लाख 21 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 813 ने जान गंवाई है। फिलहाल 8 हजार 155 एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार को 992 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6.60 लाख हो गई है। कल 1 हजार 591 मरीज ठीक भी हुए और 4 की मौत हुई। दिल्ली में अब तक इस महामारी से 11,016 लोग अपनी जान गवां चुके है और एक्टिव मरीजों की बाद करे तो 7 हजार 429 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 2 हजार 173 नए मरीज मिले। 1 हजार 279 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में बीते 24 घंटे में नए केस में मामूली गिरावट देखी गई। सोमवार को यहां 2 हजार 323 मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 2.91 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3 हजार 967 की मौत हुई है। फिलहाल 15 हजार 150 लोगों का इलाज चल रहा है।

पंजाब में मंगलवार को 2 हजार 188 नए मरीज मिले। 2 हजार 536 ठीक हुए, जबकि 64 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.36 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.06 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6 हजार 813 की मौत हुई है। फिलहाल 23 हजार 731 लोगों का इलाज चल रहा है।

1 अप्रैल शुरू होगा वैक्सीनेशन का तीसरा रेज

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू होने जा रहा है। इस फेज में 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। मंगलवार को आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई। इसके तहत वैक्सीन लेने के लिए लोग CoWIN पोर्टल पर 1 अप्रैल यानी गुरुवार से दोपहर 3 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में जाकर वैक्सीन ले सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब