न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेतन्याहू को बताया हिटलर जैसा, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का बड़ा हमला, बोले - दोनों ने चुनी विनाश की एक जैसी राह

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यप एर्दोगन ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की तुलना हिटलर से करते हुए उन पर विनाश की राजनीति, पाखंड और परमाणु विस्तार का आरोप लगाया। साथ ही गाजा के हालात को नाजी शिविरों से भी बदतर बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 5:46:55

नेतन्याहू को बताया हिटलर जैसा, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का बड़ा हमला, बोले - दोनों ने चुनी विनाश की एक जैसी राह

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यप एर्दोगन ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीखा हमला बोला है और उन्हें न केवल पाखंडी बताया, बल्कि उनकी तुलना एडॉल्फ हिटलर से करते हुए कहा है कि दोनों नेताओं ने "विनाश के एक जैसे रास्ते" को अपनाया है। एर्दोगन का यह तीखा बयान उस समय सामने आया है जब ईरान और इज़रायल के बीच हालात युद्ध जैसे बन चुके हैं और पूरे मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है।

नेतन्याहू को बताया पाखंडी, तुलना की हिटलर से

अपनी बात को मजबूती से रखते हुए एर्दोगन ने कहा कि नेतन्याहू और हिटलर दोनों की सोच और तरीका एक ही है — विनाश, हिंसा और निर्दोषों की मौत। उन्होंने इज़रायल को अंतरराष्ट्रीय नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला देश बताते हुए कहा कि वह बिना किसी निगरानी के अपना परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा है, जबकि दूसरों को रोकने का दिखावा कर रहा है।

ईरान को आत्मरक्षा का अधिकार, गाजा के हालात भयावह

राष्ट्रपति एर्दोगन ने ईरान का बचाव करते हुए कहा कि वह सिर्फ अपनी जनता की सुरक्षा कर रहा है, जो उसका वैध अधिकार है। उन्होंने गाजा के हालात को लेकर बेहद संवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा, “गाजा में करीब 20 लाख लोग ऐसी स्थिति में जी रहे हैं जो नाज़ी यातना शिविरों से भी बदतर हैं।"

एर्दोगन ने इज़रायल पर कब्ज़ा, विनाश और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां हर दिन निर्दोषों की जान जा रही है, और पूरी दुनिया मूकदर्शक बनी हुई है।

शांति की राह में सबसे बड़ी बाधा

एर्दोगन ने स्पष्ट कहा कि नेतन्याहू न सिर्फ इज़रायल बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति के लिए सबसे बड़ी बाधा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इज़रायल की सरकार ने अपने कृत्यों से यह बात खुद ही साबित कर दी है। 13 जून से ईरान इज़रायल के राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार है।

इज़रायल पर परमाणु हथियारों का विस्तार करने का आरोप

राष्ट्रपति एर्दोगन ने आरोप लगाया कि इज़रायल लगातार अपने परमाणु कार्यक्रम को गुप्त रूप से विकसित कर रहा है, जबकि ईरान जैसे देशों के शांतिपूर्ण परमाणु प्रयासों को भी बर्बाद कर रहा है। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब