न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 41,157 नए मरीज मिले, 518 की मौत; केरल के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 41,157 नए संक्रमित मिले वहीं, 42,004 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी भी दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 10:04:13

 देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 41,157 नए मरीज मिले, 518 की मौत; केरल के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 41,157 नए संक्रमित मिले वहीं, 42,004 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी भी दी गई है। इस दौरान 518 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या बढ़कर 3 करोड़ 02 लाख 69 हजार 796 हो गई है। साथ ही कोरोना संक्रमण के कुल 4,22,660 सक्रिय मामले हैं। भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के 3 करोड़ 11 लाख 6 हजार 65 केस आए हैं। वहीं अब तक 4,13,609 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। देश में कोरोना संक्रमण के नए केस पिछले 25 दिनों से लगभग स्थिर हैं। यानी जितने केस आ रहे हैं, उससे कुछ कम या ज्यादा मरीज ठीक भी हो रहे हैं। रोजाना मिल रहे मरीजों की संख्या 37 से 45 हजार के बीच बनी हुए है। लगभग इतने ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

देश सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बीते 5 दिन से एक्टिव केस में उछाल आ रहा है। शनिवार को यहां 16,148 मरीजों रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13,197 ठीक हुए और 114 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 2,951 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां अब तक 31.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,269 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.24 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बीते दिन 8,172 लोग संक्रमित पाए गए। 8,950 लोग ठीक हुए और 124 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.26 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 226 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 354 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 9.99 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,494 लोगों की मौत हो चुकी है। 3,837 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 81 लोग संक्रमित पाए गए। 106 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,715 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,310 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 59 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 91 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,027 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 621 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 47 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,949 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 496 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 110 लोग ठीक भी हुए और 1 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,075 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 532 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 11 नए मामले सामने आए और 23 ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 221 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

coronavirus,corona cases in india,india corona updates,covid updates india,covid cases in india

देश में बड़े स्‍तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 41.69 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। शनिवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बर्बाद हो चुकी खुराकों समेत कुल 38,94,87,442 खुराक की खपत हो चुकी है। राज्यों के पास तथा निजी अस्पतालों में 2.74 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीके की 18,16,140 और खुराकों की आपूर्ति की जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 41,69,24,550 खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और आगे 18,16,140 खुराकों की आपूर्ति करने की प्रक्रिया चल रही है।

तीसरी लहर को लेकर ICMR ने जारी की चेतावनी

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों की लापरवाही से देश में तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं। कई राज्‍यों में कोरोना के केस दोबारा बढ़ने लगे है जिसको देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर समीरन पांडा ने आशंका व्यक्त की है कि भारत में कोविड-19 (COVID-19) की तीसरी लहर अगस्त के अंत तक आएगी। तीसरी लहर के दौरान रोजाना करीब एक लाख मामले सामने आया करेंगे। डॉक्टर समीरन पांडा ने कहा कि अगर वायरस आगे अपना रूप नहीं बदलता तो तीसरी लहर पहली लहर के सामान ही होगा, लेकिन अगर वायरस ने अपना रूप बदला तो स्थिति बेहद खराब हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर