Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के तीन बड़े शहरों में यह हैं कोरोना का हाल; गुड़ी पड़वा और रमजान को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 51 हजार 751 नए मामले सामने आए और 258 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63 हजार 294 मामले सामने आए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 1:19:43

महाराष्ट्र के तीन बड़े शहरों में यह हैं कोरोना का हाल; गुड़ी पड़वा और  रमजान को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 51 हजार 751 नए मामले सामने आए और 258 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63 हजार 294 मामले सामने आए थे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए टोटल लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजधानी मुंबई में सोमवार को 6,893 नए मामले सामने आए और 43 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34 लाख 58 हजार 996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पहुंच गई है।

लॉकडाउन को लेकर बुधवार को उद्धव कैबिनेट की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक के ठीक बाद CM टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं और यह लॉकडाउन 15 से 30 अप्रैल तक का हो सकता है। इससे पहले सरकार कोरोना के असर से प्रभावित किसानों, उद्योगों और व्यापारी वर्ग के लिए आज शाम तक राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है।
- मुंबई में सोमवार को 6 हजार 905 नए केस आए। राहत की बात ये रही कि मुंबई में भी ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए पॉजिटिव केसों से ज्यादा रही। सोमवार को 9,037 लोग ठीक हुए। लेकिन दिन भर में 43 लोगों की मौत हुई। मुंबई में ठीक होने वालों की दर (रिकवरी रेट) 80% है। मुंबई में कोरोना के दोगुने होने की अवधि 36 दिनों की है। 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मुंबई में कोविड बढ़ोतरी दर 1.89% रही।

- पुणे में सोमवार को 4 हजार 849 नए केस सामने आए। यह संख्या रविवार के मुकाबले काफी कम है। रविवार को पुणे में 12,377 केस आए थे और 87 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को मृतकों की संख्या भी रविवार के मुकाबले थोड़ी कम हुई। सोमवार को पुणे में 65 लोगों की मौत हुई। पुणे में फिलहाल 53 हजार 376 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 1,050 लोगों की स्थिति गंभीर है।

- सोमवार को नागपुर में कोरोना से 69 लोगों की मौत हो गई। दिन भर में 5,661 नए संक्रमित सामने आए। वहीं 3,247 लोग ठीक हुए। नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 84 हजार 217 तक पहुंच गई है। इनमें से 2 लाख 20 हजार 560 ठीक हो चुके हैं। अब तक 5 हजार 838 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने गुड़ी पड़वा और रमजान को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं।

गुड़ी पड़वा को लेकर गाइडलाइन

- गुड़ी पड़वा का त्यौहार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच साधारण तरीके से मनाएं।
- सार्वजनिक रूप से किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- पांच से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठे नहीं हो सकेंगे और न ही ट्रेडमार्क बाइक रैली की इजाजत रहेगी।

रमजान को लेकर गाइडलाइन


- घर पर ही नमाज अदा करें। मस्जिदों में भीड़ न बढ़ाएं।
- धार्मिक स्थल जल्द ही बंद हो जाएंगे, इसलिए वाज यानी सामूहिक नमाज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित करें।
- खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ न करें और न ऐसा होन दें।
- अलविदा जुमे की नमाज भी घर पर ही अदा करें, सड़कों पर भीड़ लगाने से बचें।
- इस रमजान किसी भी तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
- रमजान पर गलियों या सड़कों पर कोई अस्थायी स्टॉल नहीं लगेगी।
- स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सहरी और इफ्तारी के वक्त कहीं भी भीड़ जमा न होने दें।
- धर्म गुरुओं से अपील की गई है कि वे लोगों में कोविड गाइडलाइंस को लेकर जागरूकता फैलाएं, ताकि संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका