न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में और कम हुए कोरोना के केस; 24 घंटे में मिले 1.65 लाख नए संक्रमित, 2.73 लाख मरीज ठीक हुए

भारत में 9 मई से कोरोना के केस घटने लगे, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे है। बीते दिन देश में 3,460 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 May 2021 9:10:38

देश में और कम हुए कोरोना के केस;  24 घंटे में मिले 1.65 लाख नए संक्रमित, 2.73 लाख मरीज ठीक हुए

भारत में 9 मई से कोरोना के केस घटने लगे, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे है। बीते दिन देश में 3,460 लोगों की मौत हुई है। मई महीने में रोजाना औसतन 3,500 से 4,000 मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं। 7 दिन के औसत के हिसाब से अब भी रोज 4 हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों के आंकड़े की बात करे तो शुक्रवार को देश में 1 लाख 65 हजार 186 नए मरीज मिले। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे। वहीं, 2 लाख 73 हजार 806 मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 12 हजार 167 में कमी आई है। ते 19 दिन में ही 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस थे। अब ये आंकड़ा घटकर 22.15 लाख पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 20,740 लोग संक्रमित पाए गए। 31,671 लोग ठीक हुए और 973 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 56.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 53.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 93,198 लोगों की मौत हो गई। 2.89 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2,276 लोग संक्रमित पाए गए। 8,145 लोग ठीक हुए और 154 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.57 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.13 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,053 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 52,244 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,141 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,799 लोग ठीक हुए और 139 की मौत हो गई। अब तक 14.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,951 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 14,581 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 2,648 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,177 लोग ठीक हुए और 78 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,181 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 62,492 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के हर राजकीय चिकित्सालय को ऑक्सीजन मामले में आत्मनिर्भर बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद कोटा के 7 सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए है। कोटा के जिन 7 राजकीय चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, उनमें सेन्ट्रल लाइन के जरिये बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। यह प्लांट मुख्य रूप से कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में 1040 सिलेण्डर या 520 बेड क्षमता का, एमबीएस हॉस्पिटल में 800 सिलेण्डर या 400 बेड क्षमता का, जेके लॉन हॉस्पिटल कोटा में 200 सिलेण्डर या 100 बेड क्षमता का, रामपुरा सेटेलाईट हॉस्पिटल में 100 सिलेण्डर या 50 बेड क्षमता का, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विज्ञान नगर, दादावाड़ी, कुन्हाड़ी में 300 सिलेण्डर या 150 बेड क्षमता का तथा सामुदायिक केन्द्र ईटावा, कैथून, सांगोद में 300 सिलेण्डर या 150 बेड क्षमता का एवं राजकीय चिकित्सालय रामगंजमण्डी में 100 सिलेण्डर या 50 बेड क्षमता का लगाया जाएगा। कोटा के 7 राजकीय अस्पतालों में 1,414 हॉस्पिटल बेड पर प्रतिदिन पाइप या 2840 सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी। इससे कोटा शहर ऑक्सीजन के मामलें में आत्मनिर्भर हो सकेगा।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 2,521 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,965 लोग ठीक हुए और 27 की मौत हो गई। अब तक 8.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,761 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 43,611 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,854 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,796 लोग ठीक हुए और 63 की मौत हो गई। अब तक 7.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,891 लोगों की मौत हो चुकी है। 34,322 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं