Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, सामने आए 636 नए मामले, 3 में मृतक संख्या हुई 13

भारत में कुछ दिनों पहले कोरोना के 841 मामले थे, जो अब सोमवार को 636 हो गए हैं। एक तरफ जहां कोरोना केस में गिरावट हुई हैं वहीं इस वायरस से तीन लोगों की मौत भी हो गई है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 3:00:09

भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, सामने आए 636 नए मामले, 3 में मृतक संख्या हुई 13

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरल के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। अब तक सब वेरिएंट JN.1 के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नए साल पर सोमवार को कोरोना के मामले में थोड़ी ही सही मगर गिरावट देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुछ दिनों पहले कोरोना के 841 मामले थे, जो अब सोमवार को 636 हो गए हैं। एक तरफ जहां कोरोना केस में गिरावट हुई हैं वहीं इस वायरस से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। इससे पहले पिछले दो दिनों में 10 लोगों की जान जा चुकी है। अभी यह कहा नहीं जा सकता है कि कोरोना के मामले कम हो जाएंगे।

548 मरीज हुए ठीक


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 85 और मामले बढ़ गए। जिसके बाद संक्रमित मामले बढ़कर 4,394 हो गए। वहीं मरने वालों की संख्या 5,33,364 हो गई। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 548 लोग ठीक हुए हैं। जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,44,76,150 हो गई है।

कुछ दिनों पहले ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक थे। देश में इससे पहले 19 मई को संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए थे। ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी।

2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार साल में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
इंदौर में मिले कोरोना के मरीज

इंदौर में कोविड-19 के दो और मरीज मिले हैं। आईडीएसपी की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि 75 साल के पुरुष और 20 साल के युवक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मालाकार ने बताया कि दोनों मरीजों में महामारी के हल्के लक्षण हैं और उन्हें उनके घर के अंदर आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। दोनों मरीजों ने हाल के दिनों में इंदौर से बाहर कोई यात्रा नहीं की थी। मालाकार ने आगे बताया कि इन मरीजों के नमूने को भोपाल एम्स भेजा गया है ताकि पता चल सके कि वे कोरोना वायरस के किस वेरिएंट से संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका