न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, भारत में भी हो रही वृद्धि, केरल मंत्री ने कहा और बढ़ेंगे मामले

देश में इस समय कई राज्य फिर कोरोना की वापसी देख रहे हैं। नए वैरिएंट जेएन 1 के कई केस सामने आ गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 10:23:22

सिंगापुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, भारत में भी हो रही वृद्धि, केरल मंत्री ने कहा और बढ़ेंगे मामले

नई दिल्ली। कोरोना मामलों में अचानक से बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। देश में इस समय कई राज्य फिर कोरोना की वापसी देख रहे हैं। नए वैरिएंट जेएन 1 के कई केस सामने आ गए हैं। इस समय गोवा, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान में नए वैरिएंट के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी मामलों में उछाल देखने को मिला है। कई महीनों बाद गाजियाबाद में भी कोविड के दो केस सामने आ चुके हैं।

अब देश में बढ़ रहे मामले तो चिंता की बात है ही, एक खतरनाक ट्रेंड ये भी है कि सिंगापुर में कोविड के नए वैरिएंट ने स्थिति बेहाल कर दी है। वहां पर मामले तो तेज गति से बढ़ ही रहे हैं, इसके साथ-साथ आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। एक आंकड़ा बताता है कि पिछले हफ्ते सिंगापुर में 965 मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं उससे पिछले हफ्ते वो आंकड़ा 763 था। वहीं आईसीयू में भर्ती मरीजों की बात करें तो वहां भी आंकड़ा 23 से बढ़कर 32 हो चुका है।

केरल को लेकर क्या चेतावनी?

सिंगापुर में अचानक से जो कोरोना के मामले बढ़े हैं, जानकार उसके लिए नए कोविड वैरिएंट को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। अब वहीं वैरिएंट इंडिया में भी सक्रिय हो चुका है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने तो आशंका भी जाहिर कर दी है कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने वाले हैं। उनकी तरफ से एक जारी बयान में कहा गया है कि अभी स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। हमे आने वाले दिनों में और कोरोना मामलों के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि सिंगापुर में एयरपोर्ट पर जो चेकिंग हुई है, उसमें 19 भारतीय यात्री पॉजिटिव निकले हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वो सभी केरल के हैं, अलग-अलग राज्यों से भी मामले आए हैं।

कोरोना से मौतें, डरने की जरूरत?

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा है कि नए वैरिएंट दूसरे वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है, लेकिन इसकी गंभीरता कम है। यानी कि घर में ही इलाक के बाद भी कई मरीज ठीक हो रहे हैं, अस्पताल में भर्ती करने की नौबत अभी नहीं आई है। इसके ऊपर जिन लोगों को हाल ही में कोरोना की वजह से मौत हुई भी है, वहां भी उन मरीजों को कई दूसरी गंभीर बीमारी थी। किसी को हार्ट की दिक्कत थी, कोई किडनी की बीमारी से ग्रसित था तो कुछ को तो कैंसर भी था। ऐसे में उन मौतों को भी सिर्फ कोरोना से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स