न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम में दाखिल हुई अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर अवमानना याचिका, बढ़ सकती हैं SEBI की मुश्किलें

17 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सेबी को 14 अगस्त तक अडानी-हिंडनबर्ग मामले में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था। हालांकि आवेदक अधिवक्ता विशाल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट अभी तक सेबी द्वारा पेश नहीं की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 5:45:49

सुप्रीम में दाखिल हुई अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर अवमानना याचिका, बढ़ सकती हैं SEBI की मुश्किलें

नई दिल्ली। अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं पूरी करने के लिए सेबी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

17 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सेबी को 14 अगस्त तक अडानी-हिंडनबर्ग मामले में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था। हालांकि आवेदक अधिवक्ता विशाल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट अभी तक सेबी द्वारा पेश नहीं की गई है।

अधिवक्ता विशाल तिवारी ने सेबी से सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा का अनुपालन न करने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी मांगा है। अपनी याचिका में उन्होंने 17 मई के आदेश का पालन नहीं करने के लिए बाजार नियामक सेबी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का निर्देश देने की भी मांग की।

सेबी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग के अलावा विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (OCCRP) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति को निर्देश देने की भी मांग की है। ओसीसीआरपी ने अपनी रिपोर्ट में अडानी पर स्टॉक में हेरफेर का आरोप लगाया था।

विशाल तिवारी ने कहा है कि जनहित याचिका का शुरुआती ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि सेबी को मजबूत करने के लिए भविष्य में क्या कदम उठाए जाएंगे। याचिका में पूछा गया कि शेयर बाजार में निवेशकों का निवेश सुरक्षित रहे, इसको लेकर सेबी की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं? याचिका में कहा गया कि कंपनियों के व्यवहार और प्रथाओं पर निगाह रखने के लिए एक मजबूत सिस्टम की भी जरूरत है। विशाल तिवारी ने कहा कि सेबी ने अपने आवेदन में जांच पूरी करने के लिए जरूरी समयसीमा के सुझाव पर आपत्ति जताई है।

सेबी ने कुछ दिन पहले ही इस मामले में जांच को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दायर की थी। सेबी ने कहा था कि वह टैक्स हैवन देशों से जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है। सेबी ने कहा था कि अडानी ग्रुप के खिलाफ दो मामलों को छोड़कर सभी आरोपों की जांच पूरी कर ली गई है।

सुप्रीम कोर्ट में 22 मामलों की रिपोर्ट पेश कर चुकी सेबी

इससे पूर्व 25 अगस्त को मार्केट रेगुलेटर ने अडानी हिंडनबर्ग मामले की जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी थी। सेबी ने एक हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अडानी-हिंडनबर्ग मामले में वो 24 मामलों की जांच कर रही थी, जिसमें से 22 की जांच की फाइनल है और 2 की अंतरिम रिपोर्ट है। उसे 2 जांच की फाइनल रिपोर्ट के लिए बाहरी एजेंसियों के अपडेट का इंतजार है। सेबी ने कहा था कि ‘जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अंतरिम जांच में अडानी की कंपनियों की 13 विदेशी यूनिट शामिल थीं। सेबी ने एफपीआई पर पांच देशों से डिटेल मांगी है। एफपीआई लिस्टिड कंपनियों में नॉन-प्रमोटर्स/पब्लिक शेयरहोल्डर्स के ग्रुप का कंपोनेंट हैं। सेबी के मुताबिक, लिस्टिड कंपनियों को कम से कम 25 फीसदी एमपीएस बनाए रखना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स