न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने जारी की मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की पहली सूची, इन वीआईपी सीटों से लड़ेंगे कमलनाथ और भूपेश बघेल

कांग्रेस की तरफ से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद सबकी निगाहें उन सीटों पर टिकी हुई हैं, जिन्हें वीआईपी सीट कहा जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 4:22:27

कांग्रेस ने जारी की मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की पहली सूची, इन वीआईपी सीटों से लड़ेंगे कमलनाथ और भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार (15 अक्टूबर) को जारी कर दी। तीनों ही राज्यों में इसी साल चुनाव होंगे और दिसंबर में नतीजे आ जाएंगे। पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए 144, छत्तीसगढ़ के लिए 30 और तेलंगाना के लिए 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इन तीन राज्यों के अलावा राजस्थान और मिजोरम में भी चुनाव हैं, लेकिन उसकी लिस्ट अभी कांग्रेस ने जारी नहीं की है।

कांग्रेस की तरफ से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद सबकी निगाहें उन सीटों पर टिकी हुई हैं, जिन्हें वीआईपी सीट कहा जा रहा है। इसकी वजह ये है कि इन सीटों पर कांग्रेस के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के कुछ बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इन सीटों पर उसे आसानी से जीत मिलेगी, जो तीनों ही राज्यों में उसकी सरकार बनाने के रास्ते को साफ कर देगी।

तेलंगाना की वीआईपी सीट

दक्षिण भारत के इस राज्य की तीन वीआईपी सीटें ऐसी हैं, जिनके लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें पहली एंडोले विधानसभा सीट है, जहां से कांग्रेस ने सी. दामोदर राजा नरसिम्हा को टिकट दिया है। तेलंगाना की ये विधानसभा सीट एससी उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। नरसिम्हा संयुक्त आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्य में एक बड़ा दलित चेहरा भी हैं। अगस्त में ही उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमिटी की सदस्य बनाया गया।

तेलंगाना की दूसरी वीआईपी सीट माधीरा विधानसभा है, जहां से भट्टी विक्रमार्क मल्लू को टिकट दिया गया है। ये सीट भी एससी उम्मीदवार के लिए रिजर्व है। विक्रमार्क कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं और वह तीन बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें यहां से टिकट इसलिए दिया है, क्योंकि वह पार्टी के बड़े चेहरा हैं, जिन पर दलित वोटों को इकट्ठा करने का जिम्मा है। वह सीएम रेस में भी शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। सूबे के मुख्यमंत्री बघेल यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें पिछले चुनाव में इस सीट पर 28000 वोटों से जीत हासिल की थी। छत्तीसगढ़ की इस वीआईपी सीट के अलावा अंबिकापुर एक ऐसी सीट है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस सीट से कांग्रेस ने डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में टीएस सिंह ने यहां 40 हजार वोट से जीत हासिल की थी।

मध्य प्रदेश की वीआईपी सीट

कांग्रेस पार्टी तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट को वीआईपी सीट माना गया है। इसकी वजह ये है कि यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा ने इस हाई प्रोफाइल सीट से विवेक बंटी साहू को टिकट दिया है। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में विवेक को यहां से कमलनाथ के हाथों 25 हजार वोटों से हार मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन