न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची, 8 वर्तमान विधायकों का काटा टिकट

जिन आठ विधायकों का टिकट काटा गया है उनमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। कांकेर में पूर्व आईएएस अधिकारी शिशुपाल शोरी की जगह पूर्व विधायक शंकर ध्रुव को टिकट दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 7:16:15

कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची, 8 वर्तमान विधायकों का काटा टिकट

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा से पहले अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार चुनावों में मौजूदा 8 विधायकों के टिकट काटे हैं, लेकिन पार्टी ने दिग्गज नेताओं की सीट बरकरार रखी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा अभी तक अपनी अंदरूनी खींचतान में ही उलझी है।

पहली लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम जारी करके कांग्रेस पार्टी दिखा रही है कि उसे भाजपा पर बढ़त मिल चुकी है। भाजपा अभी भी अपने पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही है। 2018 के चुनावों में 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थीं। भाजपा को 15 सीटें मिली थीं। कई उपचुनावों के बाद कांग्रेस की संख्या 71 तक पहुंच गई जबकि भाजपा की सीटें घटकर 13 रह गईं।

जिन 14 दिग्गजों की उम्मीदवारी घोषित की गई है उनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (पाटन), उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (अंबिकापुर), विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत (सक्ती), कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत (सीतापुर-एसटी), उमेश पटेल (खरसिया) शामिल हैं। अन्य बड़े नेताओं में जय सिंह अग्रवाल (कोरबा), शिवकुमार डहरिया (आरंग-एससी), अनिला भेंडिया (डोंडी लोहारा-एसटी), ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण), रवींद्र चौबे (साजा), गुरु रुद्र कुमार (नवागढ़-एससी), मोहम्मद अकबर (कवर्धा), मोहन मरकाम (कोंडागांव) और कवासी लखमा (कोंटा) के नाम शामिल है।

जिन आठ विधायकों का टिकट काटा गया है उनमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। कांकेर में पूर्व आईएएस अधिकारी शिशुपाल शोरी की जगह पूर्व विधायक शंकर ध्रुव को टिकट दिया गया है। दंतेवाड़ा में पार्टी ने सलवा जुडूम विरोधी नक्सल मिलिशिया शुरू करने वाले महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा की जगह उनके बेटे छविंद्र को मैदान में उतारा है। ध्यान रहे कि 2013 में सुकमा के झीरम घाटी हमले में माओवादियों ने महेंद्र और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हत्या कर दी थी। देवती ने 2013 का चुनाव जीता। लेकिन पांच साल बाद भाजपा के भीमा मंडावी से हार गईं। लेकिन 2019 के नक्सली हमले में मंडावी के मारे जाने के बाद देवती ने मंडावी की पत्नी के खिलाफ उपचुनाव जीता था।

पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी को मैदान में उतारा गया है। आरक्षित डोंगरगढ़ में भुनेश्वर बघेल की जगह हर्षिता बघेल नई उम्मीदवार हैं। खुज्जी में विधायक छन्नी चंदू साहू ने भोला राम साहू के लिए रास्ता बनाया है। साहू ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे। अंतागढ़ में विधायक अनूप नाग को टिकट नहीं दिया गया। उनकी जगह रूप सिंह पोटाई को टिकट दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी