न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस बैंक खाते फ्रीज मामला: हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, क्या तीन साल से सो रहे थे

कांग्रेस को अपने बैंक खातों को पुन: शुरू करवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका पर हाईकोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए पूछा है कि क्या तीन साल तक सो रहे थे। कोर्ट ने अपना फैसला भी रिजर्व रखा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Mar 2024 7:15:12

कांग्रेस बैंक खाते फ्रीज मामला: हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, क्या तीन साल से सो रहे थे

नई दिल्ली। कांग्रेस को अपने बैंक खातों को पुन: शुरू करवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका पर हाईकोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए पूछा है कि क्या तीन साल तक सो रहे थे। कोर्ट ने अपना फैसला भी रिजर्व रखा है। कांग्रेस ने इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा उसकी अप्लीकेशन अस्वीकार करने को लेकर कोर्ट का रुख किया था। ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस को 105 करोड़ से ज्यादा के बकाए टैक्सेज की वसूली को लेकर नोटिस जारी किया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय की जस्टिस यशवंत वर्मा और पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने यह कहते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया कि इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल के आदेश में कोई खामी नहीं नजर आती है। कोर्ट ने गौर किया कि कांग्रेस के खिलाफ यह कार्रवाई साल 2021 में शुरू हुई थी। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और पूछा कि क्या अभी तक सो रहे थे। बेंच ने यह भी कहाकि इस मामले को बहुत ही गलत ढंग से हैंडल किया गया है।

बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को खुद को दोष देना चाहिए। यह मामला 2021 का है और ऐसा लगता है कि आपने इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया। लगता है याचिकाकर्ता के ऑफिस में 2021 से हर कोई सो रहा था। बेंच ने इस दौरान संकेत दिया कि मामले का फैसला बुधवार 13 मार्च को आ सकता है। कोर्ट में कांग्रेस की तरफ पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहाकि पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पार्टी कोलैप्स कर जाएगी।

अधिवक्ता विवेक तन्खा आगे कहा कि कुछ ही दिनों में 2024 के लोकसभा चुनावों का ऐलान होने वाला है। अगर एक राष्ट्रीय पार्टी अपने पैसे का इस्तेमाल नहीं कर सकती तो फिर वह चुनाव कैसे लड़ेगी? वहीं, इनकम टैक्स विभाग की तरफ से पेश वकील जोहेब हुसैन ने तर्क दिया कि यह कहना गलत होगा कि कार्रवाई चुनाव से ऐन पहले शुरू हुई। उन्होंने कहाकि हमने दिखाया कि कार्रवाई 2021 से चल रही है। यह एक रूटीन रिकवरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स