न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव परिणाम पर भड़के CJI चन्द्रचूड़, दोबारा होंगे राजस्थान व मध्यप्रदेश में चुनाव, अफवाह पर PIB ने दिया जवाब

हाल ही में सम्पन्न पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इन चुनाव परिणामों से भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI डी.वाई. चन्द्रचूड़ EVM की गड़बड़ी पर नाराज हो गए हैं और वे राजस्थान और मध्यप्रदेश में दोबारा चुनाव करवाने जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 11:50:45

चुनाव परिणाम पर भड़के CJI चन्द्रचूड़, दोबारा होंगे राजस्थान व मध्यप्रदेश में चुनाव, अफवाह पर PIB ने दिया जवाब

नई दिल्ली। हाल ही में सम्पन्न पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इन चुनाव परिणामों से भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI डी.वाई. चन्द्रचूड़ EVM की गड़बड़ी पर नाराज हो गए हैं और वे राजस्थान और मध्यप्रदेश में दोबारा चुनाव करवाने जा रहे हैं। हालांकि, अब यह साफ हो चुका है कि यह पूरी तरह से अफवाह है और इसका खंडन भी किया जा चुका है।

क्या था मामला

वीडियो होस्टिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया था कि CJI नाराज हो गए हैं। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा था कि मुख्य न्यायाधीश 'EVM में गड़बड़ी' के कारण भारत निर्वाचन आयोग पर भी नाराज हो गए हैं। वायरल पोस्ट में लिखा था, 'अचानक कोर्ट ने लिया तगड़ा एक्शन राजस्थान व एणपी में दोबारा होगा चुनाव पकड़ाई EVM फर्जी।' साथ ही लिखा था, 'अभी-अभी 20 हजार EVM फर्जी पकड़ाए परिणाम रद्द!'

हालांकि, अब PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने साफ कर दिया है कि यह झूठ है।

PIB ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''SM Headlines' नामक यूट्यूब चैनल के वीडियो में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की वजह से चुनाव आयोग पर भड़के मुख्य न्यायाधीश अब राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में दोबारा चुनाव होंगे।' आगे लिखा, 'यह वीडियो फर्जी है।' साथ ही 'ऐसे फर्जी वीडियो' को साझा नहीं करने की सलाह PIB की तरफ से दी गई है।

चुनाव परिणाम

बीते रविवार को ECI ने चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में कांग्रेस 66 सीटों पर विजयी रही। जबकि, भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की। राजस्थान में भी 199 में से भाजपा को 115 और कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। छत्तीसगढ़ में 54 सीटें भाजपा और 90 में से 35 कांग्रेस के खाते में आईं।

कांग्रेस ने तेलंगाना में 64 सीटें जीतकर सरकार बनाने में सफलता हासिल की। जबकि, भारत राष्ट्र समिति महज 39 पर सिमट गई। मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट को 27, मिजो नेशनल फ्रंट को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स