न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन ने तीन वुशु खिलाड़ियों के प्रवेश पर लगाई रोक, एशियन गेम्स में लेना था भाग, अनुराग ठाकुर ने रद्द किया दौरा

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों के 19वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए देश में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। भारत ने चीन के इस कदम का विरोध किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 4:35:16

चीन ने तीन वुशु खिलाड़ियों के प्रवेश पर लगाई रोक, एशियन गेम्स में लेना था भाग, अनुराग ठाकुर ने रद्द किया दौरा

नई दिल्ली। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों के 19वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए देश में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। भारत ने चीन के इस कदम का विरोध किया। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा- चीन के भारतीयों नागरिकों के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार को हम खारिज करते हैं। चीन की कार्रवाई एशियन गेम्स की भावना, इवेंट के नियमों का उल्लंघन है। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना चीन का दौरा रद्द कर दिया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, चीन ने जिन खिलाड़ियों के देश में प्रवेश करने पर रोक लगाई है, उनके नाम न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु है। जिन्हें चीन के शहर हांगझोऊ में हो रहे एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जाना था।

एशियन गेम्स 2023 की इवेंट कमेटी ने खेल में भाग लेने के लिए मंजूरी दे दी थी। लेकिन दो एथलीट अपने एक्रीडेशन कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए, जो चीन में एंट्री के लिए वीजा के रूप में काम करता। तीसरे एथलीट को एक्रीडेशन कार्ड मिल गया था। बाद में चीन की ओर से उसे बताया गया कि वह हांगकांग से आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

ये सभी भारतीय खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश के रहने हैं। उनमें से एक को एक्रिडिटेशन (मान्यता) मिल गयी थी और दो उसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब टीम बुधवार को चीन के लिए रवाना हुई तो उन्हें विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि बोर्डिंग के लिए कोई उचित मंजूरी नहीं थी।

इसके बाद इन सभी खिलाड़ियों को दिल्ली में मौजूद जेएलएन स्टेडियम में स्थित SAI हॉस्टल में वापस लाया गया। चीन में वुशू टीम के एक शीर्ष सूत्र ने आजतक को बताया कि हमने इस मामले को एशियाई खेलों की आयोजन समिति और ओसीए (ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया) के साथ भी उठाया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।

एशियन गेम में वुशू इवेंट 24 सितंबर से शुरू हो रहा है। तीनों खिलाड़ियों को 24 सितंबर तक हांगझोऊ में रहना था, लेकिन वीजा में देरी होने की वजह से उन्हें एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा। वुशू टीम के बाकी प्लेयर चीन के लिए रवाना हो गए हैं।

चीन की प्रतिक्रिया भी आई सामने

बीजिंग ने शुक्रवार को तीन भारतीय एथलीटों को प्रवेश देने से इनकार करने के अपने फैसले को उचित ठहराया है। चीन का कहना है कि इन खिलाड़ियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। हालांकि, माना जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश से होने की वजह से चीन ने इन खिलाड़ियों को एंट्री देने से मना किया है, क्योंकि चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताते हुए अपना दावा करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन वैध दस्तावेजों के साथ एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए सभी एथलीटों का स्वागत करता है। चीन आपके द्वारा बताए गए तथाकथित अरुणाचल प्रदेश प्रांत को मान्यता नहीं देता है। दक्षिणी तिब्बती क्षेत्र चीन का हिस्सा है।

OCA ने दिया अलग बयान

उधर, OCA की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष वेई जिजहोंग ने दावा किया है कि भारतीय एथलीटों को चीन में प्रवेश के लिए वीज़ा दे दिया गया है। उन्होंने कहा, इन भारतीय एथलीटों को चीन में प्रवेश करने के लिए पहले ही वीजा मिल चुका है। चीन ने किसी भी वीजा से इनकार नहीं किया। दुर्भाग्य से, इन एथलीटों ने इस वीजा को स्वीकार नहीं किया। मुझे नहीं लगता कि यह OCA समस्या है क्योंकि चीन ने इसके लिए एक समझौता किया है। प्रमाणित योग्यता रखने वाले सभी एथलीटों को चीन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आने दें।

अरुणाचल पर अपना दावा करता है चीन

चीन सालों से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता रहा है। भारत के इस हिस्से को चीन दक्षिण तिब्बत कहता था। सितंबर 2023 में चीन ने देश का लेटेस्ट मैप जारी किया था, जिसमें उत्तर-पूर्वी राज्य और पूर्वी लद्दाख में अक्साई चिन क्षेत्र को अपनी सीमा में शामिल कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी