न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चन्द्रबाबू नायडू को करना पड़ा मायूसी का सामना, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार तक टाली सुनवाई

सीआईडी की दलील पर कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नायडू की मांग है कि ये मामला फर्जी है। लिहाजा इस केस को खारिज किया जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 3:53:17

चन्द्रबाबू नायडू को करना पड़ा मायूसी का सामना, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार तक टाली सुनवाई

नई दिल्ली। स्किल डेवलपमेंट स्कैम केस में जेल की हवा खा रहे चंद्रबाबू नायडू को फिर से मायूसी का सामना करना पड़ा है। दरअसल इस मामले में FIR को खारिज करने की उनकी याचिका पर आज सर्वोच्च अदालत में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने शुक्रवार की तारीख दे दी।

नायडू के वकील चाहते थे कि उनकी याचिका पर आज सुनवाई पूरी हो जाए। कोर्ट ने तारीख दी तो उनके वकील ने कहा कि गुरुवार को केस सुन लीजिए। लेकिन बेंच का कहना था कि आज दोपहर बाद उनके पास कुछ अहम केस लगे हैं। लिहाजा आज सुनवाई नहीं हो सकती। या तो शुक्रवार की तारीख रखी जाए या फिर सोमवार की। दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने फैसला किया कि सुनवाई शुक्रवार दोपहर बाद की जाएगी।

आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से इस मामले में सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी पेश हुए जबकि नायडू की तरफ से हरीश साल्वे ने पैरवी की। आज सुनवाई पूरी करने की नायडू के वकील की मांग पर मुकुल रोहतगी का कहना था कि ये नामुमकिन है। आज सुनवाई पूरी नहीं हो सकती है।

नायडू के खिलाफ इस मामले में आंध्र प्रदेश की सीआईडी जांच कर रही है। सीआईडी की दलील पर कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नायडू की मांग है कि ये मामला फर्जी है। लिहाजा इस केस को खारिज किया जाए। उनकी इस याचिका को हाईकोर्ट खारिज कर चुका है। उसके बाद नायडू की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उनका कहना है कि नायडू के खिलाफ ये मामला गलत मंशा से दायर किया गया है। चुनावी मौसम में सरकार उनसे घबरा गई है। वो उनको जेल में रखने पर अड़ी हुई है। जबकि इस मामले की जांच अभी लंबे समय तक चलनी है।

उधर आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि ये मसला काफी गंभीर है। नायडू ने चीफ मिनिस्टर की पॉवर्स का बेजा इस्तेमाल कर सैकड़ों करोड़ रुपये का स्कैम किया था। अगर वो जमानत पर भी बाहर आते हैं तो गवाहों को तोड़ने की कोशिश करेंगे। दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी