न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल सीरियल ब्लास्ट के बाद सतर्क हुआ केंद्र, NSG, NIA को भेजा

केरल के एर्नाकुलम में योहावा ईसाई कन्वेंशन सेंटर में सीरियल ब्लास्ट के बाद तत्काल केंद्र सरकार ने घटना का संज्ञान लिया है और एनएसजी, एनआईए की टीमों को केरल के लिए रवाना कर दिया है। एक दिन पहले ही केरल में हमास के समर्थन में रैली आयोजित की गई थी। ऐसे में केंद्र सरकार इस धमाके को बेहद गंभीरता से ले रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 2:17:57

केरल सीरियल ब्लास्ट के बाद सतर्क हुआ केंद्र,  NSG, NIA को भेजा

नई दिल्ली। केरल के एर्नाकुलम में योहावा ईसाई कन्वेंशन सेंटर में सीरियल ब्लास्ट के बाद तत्काल केंद्र सरकार ने घटना का संज्ञान लिया है और एनएसजी, एनआईए की टीमों को केरल के लिए रवाना कर दिया है। एक दिन पहले ही केरल में हमास के समर्थन में रैली आयोजित की गई थी। ऐसे में केंद्र सरकार इस धमाके को बेहद गंभीरता से ले रही है। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने जांच एजेंसियों को तब तक केरल में रहने को कहा है जब तक की जांच पूरी नहीं हो जाती। चश्मदीदों का कहना है कि कन्वेंशन सेंटर में सुबह 9 बजे लगातार पांच ब्लास्ट हुए। इन धमाकों में कम से कम दो के मारे जाने की खबर है जिसमें एक महिला शामिल है। इसके अलावा दो दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

चर्च ने की थी हमास की निंदा

एक दिन पहले ही कैथलिक चर्च ने हमास की निंदा की थी। चर्च की तरफ से कहा गया था कि जिस तरह से केरल की रैली में हमास के पूर्व चीफ का भाषण होता है और उसके समर्थन में नारेबाजी होती है, यह सही नहीं है। आतंकियों को महिमामंडित नहीं किया जाना चाहिए। अब चर्च पर ही प्रार्थना सभा के दौरान हमला किया गया है। बता दें कि जमात-ए-इस्लामी के सहयोगी संगठन ने मलप्पुरम में हमास के समर्थन में रैली निकाली थी।

2000 की भीड़ में विस्फोट

इस धमाके में आतंकी ऐंगल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए चर्च में यह हमला किया गया। रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान चर्च में 2000 लोग मौजूद थे। यह भी बताया गया है कि इस दौरान कुछ यहूदी भी वहां मौजूद थे। बता दें कि केरल में हमास की रैली में हमास नेता ने जहर उगला था। हमास नेता ने ना सिर्फ यहूदियों बल्कि हिंदुओं के खिलाफ भी जहर उगला था और उखाड़ फेंकने की बात कही गई थी। वहीं बात करें केरल की तो यहां अकसर आतंकी संगठनों के संदिग्ध पकड़े जाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार भी मामले को गंभीरता से ले रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पिनाराई विजयन से फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स