Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दानिश अली को अपशब्द बोलने का मामला: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए रमेश विधूड़ी

सद के विशेष सत्र के दौरान सदन में बहुजन समाज पार्टी के सासंद दानिश अली को आतंकवादी कहने वाले मामले में भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी को आज अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 3:47:48

दानिश अली को अपशब्द बोलने का मामला: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए रमेश विधूड़ी

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के दौरान सदन में बहुजन समाज पार्टी के सासंद दानिश अली को आतंकवादी कहने वाले मामले में भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी को आज अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। लेकिन भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने नहीं पेश हुए। उन्होंने समिति के सामने पेश नहीं होने की वजह पहले से निर्धारित कार्यक्रमों को बताया है। गौरतलब है कि रमेश बिधूड़ी आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्हें भाजपा ने राजस्थान के टोंक जिले का इंचार्ज बनाया है।

दरअसल, मंगलवार को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने विशेषसत्र के दौरान सदन में अपने समकक्ष बसपा सांसद दानिश अली पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में मिली शिकायतों के बाद मौखिक बयान के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को तलब किया था। लेकिन वो आज समिति के सामने ने नहीं पेश हुए, उन्होंने अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए पेश होने में असमर्थता जाहिर की है।

ओम बिरला को कई सांसदों ने दी थी लिखित शिकायत


इस मामले के बाद विरोधी दलों के कई सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। भाजपा की तरफ से तो जेपी नड्डा के निर्देश पर बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 15 दिनों में जवाब मांगा हुआ था।
यह था मामला

संसद के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ और विपक्षी सांसदों ने रमेश विधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं रमेश बिधूड़ी ने भी पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा था।

आज इसी मामले को लेकर लोकसभा की की प्रिविलेज कमेटी की बैठक थी। इस बैठक में रमेश बिधूड़ी को मौखिक रूप से अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इस बैठक के बाद ही पता चलेगा कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं होगी।

रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी के बाद दानिश अली ने भावुक बयान दिया था और कहा था कि अगर भाजपा सांसद के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो वह भारी मन से लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। इस घटना के बाद कई विपक्षी नेताओं ने दानिश अली से मुलाकात की थी। खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने दानिश अली से उनके घर जाकर मुलाकात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका