न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5000 करोड़ की ठगी करने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे बॉलीवुड स्टार्स, ईडी करेगी पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 5:33:57

5000 करोड़ की ठगी करने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे बॉलीवुड स्टार्स, ईडी करेगी पूछताछ

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मनी लॉन्ड्रिंग केस में वॉन्टेड हैं। सौरभ कभी छत्तीसगढ़ के भिलाई में जूस बेचा करता था। ईडी के सूत्रों की मानें तो चंद्राकर ने 18 सितंबर 2022 को दुबई के एक 7 स्टार होटल में एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे, जिसके लिए उन्होंने 40 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

अब इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरुचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोन समेत 17 सेलेब्स से भी पूछताछ की जा सकती है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि सौरभ चंद्राकर ने फरवरी में शादी की और इसमें 200 करोड रुपए खर्च किए गए। हवाला के जरिए यह पैसे इवेंट कंपनी और बॉलीवुड सितारों तक पहुंचाए गए हैं।

इसी साल फरवरी में हुई अपनी शादी में सौरभ ने अपने परिवार वालों को नागपुर से प्राइवेट जेट्स के जरिए दुबई बुलाया था। बॉलीवुड सेलेब्स, वेडिंग प्लानर्स, डांसर्स और डेकोरेटर्स भी मुंबई से दुबई पहुंचे थे। इसी शादी में इन 17 सेलेब्स ने परफॉर्म किया था। पिछले साल दिसंबर से चल रही इस केस की इन्वेस्टिगेशन में अब जाकर बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया है।

ज्ञातव्य है कि महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप एक गेम ऐप है जिसे 30 सेंटर्स से ऑपरेट किया जाता है। अब इसके प्रमोटर्स दुबई में बेस्ड हैं जहां बैटिंग अवैध है। शुक्रवार को ही रायपुर, कोलकाता, भोपाल, मुंबई के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी के बाद 417 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई।

शादी में खर्च हुए थे 200 करोड़

रिपोर्ट्स की मानें तो इन सभी कलाकारों ने इस साल फरवरी में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी का फंक्शन अटैंड किया था। दुबई में हुई इस शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इस मौके पर इन सभी सेलेब्स ने परफॉर्म किया था जिसके लिए इन्हें मोटी रकम भी दी गई थी।

इवेंट कंपनी ने हवाला के जरिए पहुंचाए पैसे

दुबई के आलीशान होटल में यह शादी मुंबई की इवेंट कंपनी R1 इवेंट ने आयोजित करवाई। मुंबई में इस कंपनी के दफ्तर में भी ईडी ने छापेमारी की है। पता चला कि इस कंपनी को सौरभ चंद्राकर ने अवैध तरीके से हवाला के जरिए 112 करोड रुपए पहुंचाए हैं, 42 करोड रुपए की होटल की बुकिंग हुई थी।

इन सेलेब्स से हो सकती है पूछताछ

इस मामले में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नुसरत भरुचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह समेत कई सेलेब्स से पूछताछ हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी