न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में रेड अलर्ट और सायरन से गूंजे शहर, अलर्ट पर अस्पताल

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों – श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर – में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन इलाकों में ब्लैकआउट के आदेश जारी किए गए हैं और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। श्रीगंगानगर पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "रेड अलर्ट जारी है, सभी लोग घरों में रहें और लाइट बंद रखें।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 08 May 2025 11:55:57

राजस्थान में रेड अलर्ट और सायरन से गूंजे शहर, अलर्ट पर अस्पताल

चंडीगढ़/जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार शाम पंजाब और राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में अचानक ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई इलाकों में अंधेरा कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहें और लाइट बंद रखें।

पठानकोट में स्थानीय लोगों ने धमाके जैसी आवाजें सुनने का दावा किया है, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। यहां रात करीब 8:30 बजे सायरन बजाया गया और एयर रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं, छह सीमावर्ती जिलों – अमृतसर, तरनतारण, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट – में पहले से ही आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह स्थिति तब बनी जब बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा के मुरिदके स्थित अड्डों को निशाना बनाया गया।

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों – श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर – में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन इलाकों में ब्लैकआउट के आदेश जारी किए गए हैं और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। श्रीगंगानगर पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "रेड अलर्ट जारी है, सभी लोग घरों में रहें और लाइट बंद रखें।"

बाड़मेर और जैसलमेर में कई बार सायरन बज चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, जैसलमेर-पोकरण क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले की आशंका है। बीकानेर में संपूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।

जोधपुर और फालोदी में भी पूरी तरह से अंधेरा कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी प्रकार की रोशनी तुरंत बंद कर दी जाए और आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।

अस्पताल तैयार, आपातकालीन शेल्टर चालू

फालोदी में संभावित हवाई हमले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कई इमरजेंसी इंतजाम किए हैं। सभी अस्पतालों को पावर बैकअप, पानी, ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों और होटलों को रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश है।

जिला कलेक्टर हर्जी लाल अटल ने बताया कि 26 अस्पतालों में 450 बेड आरक्षित किए गए हैं, खून का पर्याप्त भंडारण, ICU की तैयारी, एम्बुलेंस और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें तत्काल मुख्यालय में हाजिर होने को कहा गया है।

फालोदी और बाप क्षेत्र में 25 से अधिक इमारतों को शेल्टर के रूप में चिन्हित किया गया है, जिनमें इंदिरा गांधी नहर परियोजना की कई इमारतें भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें