Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM Modi के समर्थन में भाजपा ने शुरू किया 'मैं मोदी का परिवार हूँ' अभियान, वायरल हुआ गीत

केंद्र की सत्ता में हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही भाजपा ने शनिवार को 'मैं मोदी का परिवार हूं' नाम से गाना लॉन्च किया है। 3 मिनट 13 सेकेंड के गाने में मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 11:09:06

PM Modi के समर्थन में भाजपा ने शुरू किया 'मैं मोदी का परिवार हूँ' अभियान, वायरल हुआ गीत

नई दिल्ली । केंद्र की सत्ता में हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही भाजपा ने शनिवार को 'मैं मोदी का परिवार हूं' नाम से गाना लॉन्च किया है। 3 मिनट 13 सेकेंड के गाने में मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया गया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से लेकर उनकी सभाओं तक के दृश्य दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा र्है। लोग इसके गाने को खूब सुन रहे हैं। गाने के बोल 'मैं मोदी का परिवार हूं' है।

सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए यह गाना लोगों के बीच तेजी से फैलता जा रहा है। लोग इसे बहुत चाव से सुन रहे हैं और इसे गुनगुना भी रहे हैं। लोगों की जुबां पर गाने का बोल अपना स्थान बनाता जा रहा है। इसे सुनने वाले इसकी सराहना भी कर रहे हैं। गाने के जरिये जिन तथ्यों को बताया गया है, उस पर लोग अपनी सहमति भी प्रकट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 3 मार्च को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी पर ‘अपना परिवार’ नहीं होने को लेकर कटाक्ष किया था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में यह अभियान चलाया। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पूरे देश को अपना परिवार बताए जाने के कुछ ही देर बाद 4 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के ‘प्रोफाइल’ पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा और इस संबंध में एक अभियान शुरू कर दिया। उसी के बाद अब ये गीत लॉन्च किया गया है।
पीएम मोदी को अपना परिवार बताने की कड़ी में ही यह नया वीडियो वायरल हुआ है और इसके गाने का बोल लोगों की जुबां पर छाता जा रहा है। लोग इसे खूब गुनगुना रहे हैं।

भाजपा का चुनावी गीत 'मैं मोदी का परिवार हूं' ऐसे दिन लॉन्च किया गया है जब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की ऐलान करने जा रहा है। आज 16 मार्च को दिन में 3 बजे चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका