न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनों को मनाने, दूसरों को तोड़ने और जोड़ने में जुटी भाजपा, बनाई नई कमेटी

इन चुनावों के मद्दे नजर भाजपा ने अपने रूठे हुए कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों को मनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 4:36:47

अपनों को मनाने, दूसरों को तोड़ने और जोड़ने में जुटी भाजपा, बनाई नई कमेटी

नई दिल्ली। हाल ही में सम्पन्न 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपनी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब कुछ समय बाद ही लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के मद्दे नजर भाजपा ने अपने रूठे हुए कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों को मनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही संगठन के अंदर और बाहर हर स्तर पर पार्टी को एकजुट करने तथा नाराज और असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई है। दूसरे दलों के नेताओं को भी अपने साथ लाने के लिए पार्टी बड़े स्तर पर कवायद कर रही है। इस सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई। इसमें एक कमेटी का भी गठन किया गया। इस कमेटी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मंडाविया, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, सुनील बंसल शामिल हैं। इस कमेटी का नाम टीम-8 रखा गया है।

नई कमेटी को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

अगले कुछ महीनों बाद होने जा रहे आम चुनावों में पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह के असंतोष या नाराजगी जैसी स्थिति को नहीं होने देना चाहती है। इसको लेकर काफी समय से वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चाएं चल रही थीं। आलाकमान ने तय किया है कि किसी भी बाहरी नेता को पार्टी में लेने की मंजूरी यह कमेटी ही देगी। इससे हरी झंडी मिलने के बाद ही उसे पार्टी की सदस्यता दी जाएगी।

भाजपा का मानना है कि दूसरे दलों खासकर कांग्रेस, सपा, बसपा, आरएलडी, जेडीयू सहित कई अन्य विपक्षी दलों के कई ऐसे प्रभावशाली नेता हैं, जो पार्टी में आने को इच्छुक हैं, लेकिन वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। नई कमेटी ऐसे नेताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क साधने और बातचीत करने की कोशिश करेगी।

हाल के विधानसभा समेत पिछले कुछ चुनावों में पार्टी की यह रणनीति काफी कारगर रही है। अब पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले भी इसी रणनीति पर अमल करने जा रही है। तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर आना पार्टी का लक्ष्य है। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए (I.N.D.I.A.) में लगातार सामने आ रहे अंतर्विरोध और आपसी असहमति से पार्टी को उम्मीद है कि उसके कई नेता उससे अलग हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी