न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव से पूर्व मायावती ने युवा के हाथ में सौंपी अपनी सत्ता, भतीजे आकाश आनन्द को सौंपा उत्तराधिकार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। आकाश आनंद पिछले 6 सालों से राजनीति में काफी सक्रिय हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 8:55:03

लोकसभा चुनाव से पूर्व मायावती ने युवा के हाथ में सौंपी अपनी सत्ता, भतीजे आकाश आनन्द को सौंपा उत्तराधिकार

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। आकाश आनंद पिछले 6 सालों से राजनीति में काफी सक्रिय हैं। उनकी राजनीति में एंट्री साल 2017 में हुई थी। उस दौरान वह सहारनपुर में मायावती की एक जनसभा में उनके साथ मंच पर दिखे थे। आकाश आनंद का जन्म 1995 में हुआ था। 22 साल की उम्र में आकाश आनंद ने राजनीति में एंट्री की।

लखनऊ में रविवार को बीएसपी चीफ मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मायावती के अलावा भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधान मंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी नजर आए। बैठक में 28 राज्यों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सूत्रों की माने तो बीएसपी चीफ ने मीटिंग के दौरान आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। अब आगामी लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों को लेकर आकाश आनंद का कद बढ़ाए जाने का संकेत मिल गया है। हालांकि आकाश आनंद अभी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक हैं और मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं।

2017 में मायावती ने किया लांच

मायावती के भतीजे आकाश ने लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की है। साल 2017 में मायावती ने एक रैली में लांच किया गया था। इसी साल जून में आकाश आनंद की पार्टी नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से शादी हुई है। सोशल मीडिया पर आकाश आनंद लगातार एक्टिव रहते हैं। उनके ट्विटर पर करीब 2 लाख फॉलोवर हैं। फेसबुक पर 52 हजार फॉलोवर हैं। इंस्टाग्राम पर 37 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं।

दरअसल, राजस्थान चुनाव के दौरान बीएसपी की जिम्मेदारी आकाश आनंद ने संभाल रखी थी। उन्होंने राज्य में काफी दिनों तक पद यात्रा भी निकाली थी। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने राज्य में करीब 5 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए। इसके बाद आगामी चुनाव के लिहाज से आकाश आनंद की जिम्मेदारी बढ़ाए जाने की चर्चा थी।

लेकिन अब मायावती ने रविवार को लखनऊ में हुई बैठक के दौरान अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी आकाश आनंद को देने का एलान कर दिया है। इस बैठक में बीएसपी के 28 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा यूपी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। अब आगामी चुनाव के लिहाज से आकाश आनंद की जिम्मेदारी काफी अहम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल