न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: पूर्व मंत्री के बेटे ने काटी हाथ की नस, कमरे में किया खुद को बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार को एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक की पहचान बसपा के पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा के बेटे उपकार वर्मा के रूप में हुई है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 7:37:18

लखनऊ: पूर्व मंत्री के बेटे ने काटी हाथ की नस, कमरे में किया खुद को बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार को एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक की पहचान बसपा के पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा के बेटे उपकार वर्मा के रूप में हुई है। घटना डालीबाग स्थित उनके मकान की है, जहां उपकार ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर में पड़ोसियों से मामले की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज शुभम पांडेय को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। जब पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बाहर खून फैला हुआ था। टीम ने युवक को बातों में उलझाने के बाद फावड़े से दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर फर्श और बिस्तर खून से सने मिले। उपकार वर्मा नशे में धुत था और पुलिस से भिड़ गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू किया और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।

कमरे से असलहा बरामद

पुलिस को फ्लैट से एक असलहा भी मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज शुभम पांडेय ने बताया कि उपकार वर्मा पहले हाथ की नस काटकर बाहर घूम रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची, तो वह कमरे में भागकर दरवाजा बंद कर लिया। टीम ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन वह दूसरे कमरे में भाग गया। अंततः पुलिस ने बाउंड्रीवाल कूदकर उसे पकड़ा।

हाथी बना मौत का कारण

उपकार वर्मा के पिता राम लखन वर्मा अंबेडकरनगर की राजनीति में एक समय बड़ा नाम थे। 1982 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले वर्मा ने 1989, 1991, और 1993 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते। बसपा के सहयोग से बनी मुलायम सिंह यादव की सरकार में वे पंचायती राज मंत्री बने। बाद में गठबंधन टूटने पर मायावती की सरकार में भी उन्होंने मंत्री पद संभाला। बाद में वर्मा सपा में शामिल हो गए, लेकिन 1996 के बाद के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। राम लखन वर्मा अपने हाथी प्रेम के लिए प्रसिद्ध थे। मंत्री रहते उन्होंने सरकारी आवास में भी हाथी पाला था। दुर्भाग्य से, 2003 में उनके पालतू हाथी ने ही उन्हें रौंदकर मार डाला। इस घटना ने राम लखन वर्मा की राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की कहानी में एक दुखद मोड़ जोड़ दिया। अब उनके बेटे उपकार वर्मा का यह कदम उनके परिवार की परेशानियों को फिर से उजागर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल