न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर पहने है इस रंग के कपड़े तो कट जाएगा ट्रैफिक चालान!

क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बावजूद आपका चालान क्यों कट सकता है? जानिए कि कैमरे के कारण ऐसा क्यों होता है और कैसे आप इससे बच सकते हैं, खासकर सीट बेल्ट के मामले में, जब आप काले रंग की शर्ट पहनकर ड्राइव करते हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 8:58:29

अगर पहने है इस रंग के कपड़े तो कट जाएगा ट्रैफिक चालान!

आप रोज़ ट्रैफिक नियमों का पालन करते होंगे, लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी-कभी आपकी गाड़ी का ट्रैफिक चालान बिना किसी गलती के भी कट सकता है? हैरान हो गए ना? दरअसल, सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए हुए हैं जो आपकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। ये कैमरे कभी-कभी छोटी सी गलती को पकड़कर आपका चालान काट देते हैं, चाहे आपने नियमों का पालन किया हो। कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग ट्रैफिक नियमों का सही से पालन करने के बाद भी चालान कटवा बैठते हैं। तो फिर ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं और साथ ही जानेंगे कि इससे कैसे बच सकते हैं।

कैमरे को क्यों नहीं समझ आता कि सीट बेल्ट लगाई है?

जब आप कार चला रहे होते हैं और काले रंग की टी-शर्ट या शर्ट पहनते हैं, तो कैमरा यह नहीं समझ पाता कि आपने सीट बेल्ट लगाई है या नहीं। हालांकि जब कोई पुलिस अधिकारी आपको रोकता है, तो उसे दिखाई देता है कि आपने सीट बेल्ट लगाई हुई है, लेकिन कैमरे को इस बात का पता नहीं चलता। कैमरे को यह नहीं समझ आता कि सीट बेल्ट क्या है, और इसी वजह से चालान काट दिया जाता है।

seat belt traffic challan,black shirt traffic challan,traffic challan mistakes,seat belt fines,avoid traffic fines,traffic camera mistakes,black shirt driving error,traffic challan tips

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194B के तहत चालान

जब कैमरा आपको बिना सीट बेल्ट लगाए हुए देखता है, तो वह आपकी फोटो क्लिक कर चालान काटता है। इसका मतलब यह है कि आपको मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194B के तहत चालान भरना होगा। दिल्ली में इस धारा के तहत पहली गलती पर 1000 रुपए का चालान कटता है, और अगर आप बार-बार यह गलती करते हैं, तो हर बार 1000 रुपए का चालान भुगतना पड़ेगा।

इस परेशानी से बचने के उपाय

तो सवाल यह है कि क्या कार बनाने वाली कंपनियों को सीट बेल्ट का रंग बदलना चाहिए, ताकि लोग काले रंग की शर्ट/टी-शर्ट पहनकर ड्राइव कर सकें? या फिर क्या लोगों को काले रंग की शर्ट/टी-शर्ट पहनने से बचना चाहिए, ताकि कैमरे को यह समझने में कोई दिक्कत न हो?

Traffic Challan Check


क्या आपको भी लगता है कि आपका ट्रैफिक चालान कट चुका है? घबराने की कोई बात नहीं है। घर बैठे आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपका चालान कटा है या नहीं। इसके लिए https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाएं। फिर तीन तरीकों से आप यह चेक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया के लिए आपके पास वह नंबर होना चाहिए जो आपकी गाड़ी आरटीओ में रजिस्टर्ड है, क्योंकि ओटीपी मिलने के बाद ही आप चालान की जानकारी पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल