न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: दूसरे दिन भारत ने शूटिंग में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक, रोइंग में जीते दो कांस्य

एशियन गेम्स 2023 का आज दूसरा दिन है। भारत ने आज के दिन की शुरुआत 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद ऐश्वार्य प्रताप सिंह ने इसी इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं रोइंग में भी देश ने मेंस 4 और क्वाडरपल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 11:52:56

Asian Games 2023: दूसरे दिन भारत ने शूटिंग में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक, रोइंग में जीते दो कांस्य

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 का आज दूसरा दिन है। भारत ने आज के दिन की शुरुआत 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद ऐश्वार्य प्रताप सिंह ने इसी इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं रोइंग में भी देश ने मेंस 4 और क्वाडरपल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। भारत की कुल मेडल संख्या अब 8 तक पहुंच गई है। दिन की शुरुआत निशानेबाज करेंगे जो कि राइफल और पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऐतिहासिक गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका का सामना करेगी। बॉक्सिंग में दीपक भोरिया, निशांत और अरुंधती चुनौती पेश करेंगे। शतरंज में भी महिला और पुरुष खिलाड़ी राउंड तीन के मैच खेलेंगे। साथ ही साथ टेनिस, स्विमिंग, रग्बी, जूडो और जिम्नास्टिक्स में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले भारत ने रविवार को पांच मेडल हासिल किए थे। इसमें से तीन मेडल रोइंग (दो सिल्वर, एक ब्रॉन्ज) में और दो मेडल शूटिंग (एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज) में मिले।

19वें एशियन गेम्स के दूसरे दिन सोमवार को भारतीय एथलीट्स ने एक गोल्ड समेत 4 मेडल जीते। चीन के हांगझोउ में शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह और रुद्रांक्ष पाटिल ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। तीनों ने 1893.7 स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1893.3 स्कोर के साथ चीन के नाम था।

इसके अलावा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने इंडिविजुअल 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। रोइंग ​​​​​में भी आज भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके साथ भारत को अब तक एक गोल्ड, 3 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज पदक मिल चुके हैं।

शूटिंग: एक गोल्ड, एक ब्रॉन्ज

सुबह सबसे पहले 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट हुआ। इसमें दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल ने शूटिंग टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीता है। 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने 1893.7 पॉइंट स्कोर किए। कोरिया गणराज्य 1890.1 स्कोर के साथ दूसरे और चीन 1888.2 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इसके बाद ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत का 9वां और दूसरे दिन चौथा मेडल है। फाइनल में रुद्रांश पाटिल चौथे नंबर पर रहे और मेडल जीतने से चूक गए। इस इवेंट में चीन को गोल्ड और साउथ कोरिया को सिल्वर मेडल मिला। इस तरह शूटिंग इवेंट्स में भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं। इसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर, दो ब्रॉन्ज।

रोइंग में मिले दो ब्रॉन्ज

रोइंग में आज दो ब्रॉन्ज मेडल मिले। मेंस-4 फाइनल में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसके अलावा, मेंस क्वाड्रपल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान, सुखमीत सिंह ने देश के लिए मेडल लेकर आए। इस तरह रोइंग में देश को एक सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी