Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों में मेडल जीतने वाली पहली टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में उतरी और गोल्ड मेडल जीत लिया। एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 3:57:55

महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों में मेडल जीतने वाली पहली टीम

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में उतरी और गोल्ड मेडल जीत लिया। एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया। इससे पहले महिला टीम ने पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। इस तरह से भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों में मेडल जीतने वाली पहली टीम बन गई है। फाइनल में भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 116 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 46 तो जेमिमा रोड्रिग्ज ने 42 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। तेज गेंदबाज तितास साधू ने 3 विकेट झटके। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से था। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। कांस्य पदक के मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 117 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट पर 97 रन ही बना सकी।

हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल यानी स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 97 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबला 19 रन से जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। शेफाली वर्मा 15 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्मृति ने जेमिमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रानावीरा ने तोड़ा। उन्होंने मंधाना को आउट किया। मंधाना ने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, ऋचा घोष नौ रन, दो मैचों के प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन, पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेदों में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। दीप्ति और अमनजोत एक-एक रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी, सुगंदिका कुमारी और इनोका रानावीरा ने दो-दो विकेट लिए।
8 गेंद पर झटके 3 विकेट

18 साल की तेज गेंदबाज तितास साधू ने भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपने पहले ओवर में 2 जबकि दूसरे ओवर में एक विकेट लिया। उन्होंने पहली 8 गेंद पर 3 विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। आक्रामक बैटर और श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने तेज शुरुआत की, लेकिन वे 12 गेंद पर 12 रन बनाकर तितास का शिकार हुईं। एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसके बाद हसिनी परेरा ने 22 गेंद पर 25 रन बनाकर स्कोर को 50 रन तक पहुंचाया। हसिनी खतरनाक दिखाई दे रही थीं। उन्हें बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा।

पूजा ने टीम को दिलाई 5वीं सफलता

श्रीलंका को अंतिम 5 ओवर में जीत के लिए 43 रन बनाने थे और 6 विकेट शेष थे। 16वां ओवर तितास साधू ने डाला और सिर्फ 4 रन दिए। अपने 4 ओवर के कोटे में तितास ने सिर्फ 6 रन दिए और 3 विकेट लिए। 17वें ओवर की पहली गेंद पर पूजा वस्त्रकर ने निलाकशी डिसिल्वार को बोल्ड मारा। उन्होंने 34 गेंद पर 23 रन बनाए। हालांकि ओशेडी रानासिंघे ने संघर्ष जारी रखा और ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। ओवर में कुल 6 रन बने। अब अंतिम 18 गेंद पर श्रीलंका को 33 रन की जरूरत थी।

दीप्ति ने झटका अहम विकेट

श्रीलंका की पारी का 18वां ओवर ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने डाला। चौथी गेंद पर उन्होंने ओशेडी का बड़ा विकेट लिया। ओशेडी रानासिंघे ने 26 गेंद पर 19 रन बनाए। ओवर में 3 ही रन बने। 19वाँ ओवर लेग स्पिनर देविका वैद्य ने डाला। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और एक विकेट भी लिया। अंतिम ओवर में श्रीलंका को 25 रन बनाने थे। राजेश्वरी गायकवाड़ ने सिर्फ 5 रन दिए और एक विकेट भी लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका