न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, मौजूदा सांगठनिक हालात पर चर्चा की सम्भावना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मंगलवार को दिल्ली में पार्टी की सीनियर नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 4:03:15

सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, मौजूदा सांगठनिक हालात पर चर्चा की सम्भावना

नई दिल्ली। राजस्थान सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो जाने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मंगलवार को दिल्ली में पार्टी की सीनियर नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। दिल्ली के 10 जनपथ पर सोनिया का आवास है। हालांकि पार्टी की ओर से फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि अशोक गहलोत किस मामले में मुलाकात करने पहुंचे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात कर वर्तमान हालात पर वह जानकारी देंगे।

राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बीच पार्टी सुबह में दोबारा सरकार बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती। इसलिए राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेता राजस्थान में स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। सूत्रों ने बताया है कि चुनावी रणनीति सहित राजस्थान के मौजूदा सांगठनिक हालात पर भी सोनिया गांधी के साथ चर्चा होगी। पिछले वर्ष राजस्थान कांग्रेस में भी सब कुछ ठीक नहीं था और गतिरोध की स्थिति बन गई थी। हालांकि बाद में पार्टी पर्यवेक्षकों के हस्तक्षेप से संगठन की स्थिति को संभाल लिया गया था।

संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा संभव

अब चुनाव के समय भाजपा सूबे में सरकार बनाने के लिए पूरा दमखम लगा रही है और कांग्रेस सरकार बचाने की जद्दोजहद कर रही है। इस बीच किस सीट पर किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा और टिकट बंटवारे को लेकर संभावित तकरार के मद्देनजर गहलोत की सोनिया से मुलाकात अहम मानी जा रही है। दावा है कि इस मुलाकात के बाद पूरे राज्य में उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए भी पार्टी कदम उठाएगी। इसलिए सोनिया गांधी से मिलने के बाद अशोक गहलोत क्या कुछ कहते हैं इस पर निगाहें टिक गई हैं।

राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने सोमवार (9 अक्टूबर) को राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। सूबे में 23 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन