न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर-चंडीगढ़, राजकोट-दिल्ली सहित कई ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड, 130 की गति से दौड़ेंगी

रेलवे दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के प्रयास कर रहा है, जिसमें गति सीमा 110 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा की जा रही है। सफल ट्रायल के बाद अहमदाबाद-मुंबई और मुंबई-दिल्ली रूट पर भी 160 किमी प्रति घंटा स्पीड बढ़ाने की योजना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 12:00:55

अजमेर-चंडीगढ़, राजकोट-दिल्ली सहित कई ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड, 130 की गति से दौड़ेंगी

रेलवे पिछले दो साल से अधिक समय से दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इस योजना के तहत रूट की गति सीमा 110 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा की जानी है। पहले चरण में रेवाड़ी-पालनपुर सेक्शन की स्पीड को चरणबद्ध तरीके से 110 से 130 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया जा रहा है। ट्रायल के रूप में अजमेर-दिल्ली कैंट सहित तीन वंदे भारत ट्रेनों, अजमेर-दादर और उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेनों का संचालन 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर किया गया था, जो सफल रहा।

अब जयपुर से गुजरने वाली कुछ नई ट्रेनों की गति बढ़ाने की भी योजना बनाई जा रही है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अहमदाबाद-मुंबई और मुंबई-दिल्ली (वाया सवाईमाधोपुर) सेक्शन में ट्रेनों की स्पीड को 160 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने पर काम चल रहा है, जिसे अप्रैल तक पूरा किया जा सकता है।

सफल ट्रायल के बाद अजमेर-पालनपुर-अजमेर रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जा रही है। फिलहाल, 78 जोड़ी ट्रेनों को अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की गति से संचालन की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, अजमेर-चंडीगढ़ और राजकोट-दिल्ली समेत कई ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाई जाएगी।

रेलवे ने 10 जोड़ी (20) ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की गति से संचालन की अनुमति दी है। इनमें अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ (12983/84) का संचालन रेवाड़ी-अजमेर-रेवाड़ी सेक्शन में 24 मार्च से, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20913/14) पालनपुर-रेवाड़ी-पालनपुर सेक्शन में 27 मार्च से, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ (12215/16) रेवाड़ी-पालनपुर-रेवाड़ी सेक्शन में 24 मार्च से, ओखा-देहरादून-ओखा एक्सप्रेस (19565/66) पालनपुर-रेवाड़ी-पालनपुर सेक्शन में 28 और 30 मार्च से, जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस (19711/12) जयपुर-अजमेर-जयपुर सेक्शन में 24 मार्च से, और भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज एक्सप्रेस (20983/84) पालनपुर-रेवाड़ी-पालनपुर सेक्शन में 25 और 26 मार्च से तेज गति से दौड़ेंगी।

इन ट्रेनों की गति बढ़ने से रेवाड़ी-पालनपुर वाया जयपुर सेक्शन पर यात्रा में 25-30 मिनट तक की बचत होगी। हालांकि, इस रूट पर अभी ट्रैक फेंसिंग और डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग का कार्य पूरी तरह से संपन्न नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी