न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेडिकल इमरजेंसी के चलते कराची में लैंड हुई एयर इंडिया की फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की कराची में इमरजेंसी हुई है। दुबई से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को शनिवार को कराची में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है। दरअसल एक यात्री की तबियत ख़राब हो गई, जिस कारण उसके इलाज के लिए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 10:45:05

मेडिकल इमरजेंसी के चलते कराची में लैंड हुई एयर इंडिया की फ्लाइट

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की कराची में इमरजेंसी हुई है। दुबई से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को शनिवार को कराची में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है। दरअसल एक यात्री की तबियत ख़राब हो गई, जिस कारण उसके इलाज के लिए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

यात्री को दी गई मेडिकल सुविधा

एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक कराची में आपातकालीन लैंडिंग के बाद यात्री को तत्काल चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। यात्री का इलाज होने और उड़ान भरने की मंजूरी मिलने के बाद विमान दोपहर 2:30 बजे कराची से अमृतसर के लिए रवाना हुआ।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने दिया ये बयान

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारी दुबई-अमृतसर उड़ान में एक यात्री को उड़ान के दौरान (14 अक्टूबर) अचानक चिकित्सीय मदद की जरूरत पड़ी। इसके बाद चालक दल ने कराची की ओर जाने का विकल्प चुना, क्योंकि यह तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सबसे पास था। उड़ान स्थानीय समयानुसार सुबह 08.51 बजे दुबई से रवाना हुई और स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे कराची में उतरी।”

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “एयरलाइन ने हवाई अड्डे और स्थानीय अधिकारियों के साथ बारीकी से समन्वय स्थापित किया और यात्री को उतरने के बाद तत्काल चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। कराची में हवाई अड्डे के डॉक्टर ने आवश्यक दवाएं दीं और चिकित्सा जांच के बाद पैक्स को हवाई अड्डे की चिकित्सा टीम द्वारा उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई।”

सेना के हेलीकॉप्टर की प्रयागराज में इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया था। प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की हुई थी। होलागढ़ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास अचानक हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर लोग हैरान रह गए थे। सेना के हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और भारी भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से दूर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स