न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वर्ग में हाउसफुल, अब नर्क में कोई नहीं जाएगा...महाकुंभ में भीड़ को लेकर सपा सांसद का विवादित बयान

इसी माघी पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सनातन धर्म से जुड़े लाखों लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया। वहीं, पूरे देश में रविदास जयंती की भी धूम देखने को मिली।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 9:49:08

स्वर्ग में हाउसफुल, अब नर्क में कोई नहीं जाएगा...महाकुंभ में भीड़ को लेकर सपा सांसद का विवादित बयान

महाकुंभ इन दिनों सनातन धर्म को मानने वालों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस महाकुंभ में स्नान करने के लिए न केवल भारत से, बल्कि विदेशों से भी लोग निरंतर पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग हैं जो इस सनातन आस्था पर बयान देकर सुर्खियों में आ रहे हैं। एक दिन पहले, संत रविदास जयंती के अवसर पर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने एक विवादित बयान दिया।

माघी पूर्णिमा पर आयोजित महाकुंभ स्नान की भीड़ को देखकर महरूम मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा, "संगम तट पर नहा कर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा। इसका मतलब यह है कि आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग में हाउसफुल हो जाएगा।"

इसी माघी पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सनातन धर्म से जुड़े लाखों लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया। वहीं, पूरे देश में रविदास जयंती की भी धूम देखने को मिली। इसी कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी शादियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने महाकुंभ में स्नान करने वालों को लेकर एक अजीब बयान दे डाला। इस कार्यक्रम में सुरक्षित जखनिया विधानसभा के विधायक बेदी राम भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

afzal ansari statement mahakumbh,mahakumbh controversy,sant ravidas jayanti 2025,ghazipur mp afzal ansari,maghi purnima 2025,mahakumbh faith dip,controversial statements on sanatan dharma,afzal ansari on mahakumbh,mahakumbh crowd 2025,afzal ansari statement on sins,political statement mahakumbh,अफजाल अंसारी बयान महाकुंभ,महाकुंभ विवाद,संत रविदास जयंती 2025,गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी,माघी पूर्णिमा 2025,महाकुंभ आस्था स्नान,सनातन धर्म पर विवादित बयान,अफजाल अंसारी महाकुंभ पाप,महाकुंभ भीड़ 2025

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने मंच से महाकुंभ के दौरान संगम तट पर नहाने के संबंध में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, "मान्यता है कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा। पाप धुलने का मतलब है कि आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। अब जो भीड़ देखने को मिल रही है, उससे लगता है कि नर्क में अब कोई बचेगा ही नहीं और स्वर्ग में हाउसफुल हो जाएगा।"

इसके बाद उन्होंने ट्रेनों में यात्रा करने वाली भारी भीड़ पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "आलम यह है कि लोग ट्रेनों के शीशे तक तोड़ रहे हैं। इस कारण ट्रेनों में यात्रा कर रही महिलाएं कांप रही हैं और वे बच्चों को गोद में छुपाकर बिलख रही हैं। मैंने यह सब अपनी आंखों से देखा है।"

अफजाल अंसारी ने आगे कहा, "मैंने देखा है कि ट्रेनों में तोड़फोड़ करने वाले लोग 15 से 20 साल की उम्र के हैं। इतनी भीड़ है कि ट्रेनों में यात्रा करना इन दिनों असुरक्षित सा महसूस हो रहा है। वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन चुकी है। महाकुंभ में जो भगदड़ मची, उसमें न जाने कितने लोगों की जान गई। आज तक उस भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। जो लोग भी वहां से आ रहे हैं, वे मौत का मंजर बयां कर रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल