न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन की कमान को लेकर उठे सवाल, नीतीश को लेकर बोला जदयू

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में बुरी तरह हार मिली है। तीन राज्यों में हार के साथ ही I.N.D.I.A.गठबंधन के नेतृत्व की जंग में भी कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। गठबंधन में सहयोगी बिहार की सत्ताधारी जदयू ने भी कांग्रेस पर सवाल उठा दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 2:40:07

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन की कमान को लेकर उठे सवाल, नीतीश को लेकर बोला जदयू

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में बुरी तरह हार मिली है। इन तीनों राज्यों में 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद एमपी में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। तीन राज्यों में हार के साथ ही I.N.D.I.A.गठबंधन के नेतृत्व की जंग में भी कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। गठबंधन में सहयोगी बिहार की सत्ताधारी जदयू ने भी कांग्रेस पर सवाल उठा दिए।

जदयू के नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने नीतीश को गठबंधन का विश्वसनीय चेहरा बताया। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के प्रयास से ही I.N.D.I.A.गठबंधन बना। तीन राज्यों में रिजल्ट का मैसेज साफ है कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर लड़ना होगा। कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों के साथ लचीला रवैया अपनाकर उदार बनना होगा। आपसी साझेदारी नहीं बनने का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ। उन्होंने कहा, देश जानता है कि गठबंधन में कौन विश्वसनीय है?

नीतीश कुमार गठबंधन की नैया पार लगाएंगे- जदयू

इससे पहले जदयू के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था। मंडल ने ट्वीट कर लिखा, अब I.N.D.I.A. गठबंधन को नीतीश कुमार के अनुसार चलना चाहिए। पिछले कुछ समय से कांग्रेस पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त रही, जिसकी वजह से इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे पा रही थी और अब तो कांग्रेस चुनाव लड़ भी चुकी है और नतीजे भी सबके सामने हैं। निखिल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार हैं और वही इस नैया को पार करा सकते हैं।

खड़गे ने बुलाई गठबंधन की बैठक

चार राज्यों में नतीजों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई है। इससे पहले भी खड़गे ने साफ किया था कि 5 राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सीटों के बंटवारे से लेकर गठबंधन के संयोजक के नाम समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और पीएम मोदी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस, टीएमसी, राजद, जदयू, आप, सपा, डीएमके समेत 26 विपक्षी दल एक साथ आए हैं। इन विपक्षी दलों के गठबंधन को INDIA गठबंधन नाम दिया गया है। INDIA गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित की गई थी। खड़गे ने चौथी बैठक दिल्ली में 6 दिसंबर को बुलाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स