न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतिश के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने किया फोन, घर पर आकर मिले लालू यादव, जल्द होगी I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक

नीतीश कुमार ने दो दिन पहले पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर इंडिया गठबंधन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 8:07:11

नीतिश के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने किया फोन, घर पर आकर मिले लालू यादव, जल्द होगी I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर इंडिया गठबंधन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया था। बिहार सीएम के आरोप के बाद पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की, और अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकिार्जुन खड़गे ने उन्हें न सिर्फ फोन किया, बल्कि गठबंधन को लेकर भी चर्चा की साथ ही ये भी बताया कि आखिर क्यों कांग्रेस इस समय गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के बयानबाजी से बच रही है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को बताया कि गठबंधन की अगली बैठक कब होगी।

नीतीश कुमार ने जताई थी नाराजगी

इंडिया गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक बयान के जरिए अपनी नाराजगी जताई थी। पटना में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अभी तो काम ज्यादा नहीं हो रहा है, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस पार्टी को तो उसी में ज्यादा दिलचस्पी है।

कांग्रेस पार्टी को आगे रखकर इसे (इंडिया गठबंधन को) बढ़ाने के लिए हम सब एकजुट होकर काम कर रहे थे लेकिन उनको इन सबकी चिंता नहीं है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में लगे हुए हैं। चुनाव हो जाएगा तो अपने आप सबको बुलाएंगे। अभी तो चर्चा नहीं हो रही है। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगा था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को किया फोन

सीएम नीतीश कुमार द्वारा मीडिया में दिए इस बयान के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें फोन लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश से फोन पर पांच राज्यों में चुनाव की व्यस्तता के चलते इंडिया गठबंधन की मीटिंग न हो पाने की बात कही। साथ ही नीतीश कुमार को यह भरोसा भी दिलाया कि वो प्रयास करेंगे कि जल्द ही इंडिया एलायंस की बैठक हो और टिकट डिस्ट्रीब्यूशन के तुरंत बाद वो इंडिया एलायंस की बैठक करेंगे।

वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी भी शुक्रवार रात सीएम नीतीश से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका को लेकर ही बातचीत हुई थी।

इस बयान के बाद I.N.D.I.A गठबंधन में हलचल मच गई थी। आशंका जताई जा रही है कि नीतीश कुमार गठबंधन में कांग्रेस के रवैये से नाराज हैं। जैसे ही नीतीश ने बयान दिया, पटना में लालू और दिल्ली में खड़गे एक्टिव हो गए। लालू जहां खुद नीतीश से मिलकर बात करने पहुंचे, तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने फोन मिलाकर बिहार सीएम से स्थिति स्पष्ट की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स