न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में देखने को मिला देशभक्ति का एक अनोखा रंग, शहीदों को नमन करने के लिए बनाया पंडाल

प्रयागराज महाकुंभ में संतों और महात्माओं के पंडालों में धर्म और अध्यात्म की गंगा बहती है, लेकिन इस बार देशभक्ति का एक अनोखा रंग भी देखने को मिला है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 1:00:26

महाकुंभ में देखने को मिला देशभक्ति का एक अनोखा रंग, शहीदों को नमन करने के लिए बनाया पंडाल

प्रयागराज महाकुंभ में संतों और महात्माओं के पंडालों में धर्म और अध्यात्म की गंगा बहती है, लेकिन इस बार देशभक्ति का एक अनोखा रंग भी देखने को मिला है। सेक्टर 18 का एक पंडाल पूरी तरह से देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों और उनके परिवारों को समर्पित किया गया है। इस पंडाल में धर्म ध्वजा की जगह तिरंगा शान से लहराता है। यहां मुंबई के 26/11 हमलों, पुलवामा और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों की तस्वीरें पूरे पंडाल में लगाई गई हैं। श्रद्धालु यहां आकर न केवल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो रहे हैं, बल्कि शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी पा रहे हैं।

शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 108 हवन कुंड

पंडाल में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए विशेष 108 कुंडों की यज्ञशाला बनाई गई है। यज्ञशाला के संचालन के लिए काशी से 108 वैदिक ब्राह्मणों को बुलाया गया है। यहां प्रवेश से पहले सभी को राष्ट्रगान गाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यज्ञशाला के चारों ओर शहीदों की बड़ी तस्वीरें और उनके नाम लगाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को उनके बलिदान की याद दिलाते हैं। इतना ही नहीं पंडाल में लगभग 150 शहीदों के परिवारों को बुलाकर उनका सम्मान किया जाएगा। उनके ठहरने के लिए विशेष कुटिया बनाई गई हैं। इसके साथ ही शहीदों पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें उनके जीवन, योगदान और बलिदान की जानकारी दी गई है।

तिरंगे के रंग में पंडाल

इस पंडाल की सजावट पूरी तरह से तिरंगे के रंग में की गई है। बिजली के बल्ब भी तिरंगे के तीन रंगों में लगाए गए हैं। बाबा बालक योगेश्वर दास जी महाराज, जो इस पंडाल के आयोजक हैं, का कहना है कि कुंभ मेले के माध्यम से वह शहीदों के परिवारों को यह संदेश देना चाहते हैं कि देश अपने जांबाज सिपाहियों को हमेशा याद रखेगा।

श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र

यह पंडाल महाकुंभ में श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां आने वाले लोग न केवल देशभक्ति के माहौल में डूब जाते हैं, बल्कि शहीदों और सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा भी लेते हैं। श्रद्धालु बाबा बालक योगेश्वर दास के इस प्रयास की भरपूर सराहना कर रहे हैं। महाकुंभ में जहां धर्म और अध्यात्म के विविध रूप देखने को मिलते हैं, वहीं शहीदों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का यह रंग अनूठा और प्रेरणादायक है। बाबा बालक योगेश्वर दास जी की यह पहल देशवासियों के दिलों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल