न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को लेकर 1 महीने पहले दर्ज हुई थी शिकायत, कोई कार्रवाई नहीं हुई

जिस बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हुई है, इसकी शिकायत एक महीने पहले ही की जा चुकी थी। वहीं शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते शनिवार को ये हादसा हुआ और तीन छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 9:57:18

दिल्ली: कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को लेकर 1 महीने पहले दर्ज हुई थी शिकायत, कोई कार्रवाई नहीं हुई

नई दिल्ली। शहर के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद हंगामा मचा हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ छात्र और छात्रों के परिजन लगातार इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने अब तक संस्थान के मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ भी सामने आया है। दरअसल, जिस बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हुई है, इसकी शिकायत एक महीने पहले ही की जा चुकी थी। वहीं शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते शनिवार को ये हादसा हुआ और तीन छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इंडिया टीवी के अनुसार, शनिवार की रात हुए हादसे के बाद अब नगर निगम से की गई एक शिकायत की कॉपी सामने आई है। ये शिकायत एक महीना पहले ही दर्ज कराई गई थी। वहीं दो बार रिमाइंडर देने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि करोल बाग के ही रहने वाले किशोर कुमार कुशवाहा नाम के शख्स ने कोचिंग सेंटर के बेसमेंट को लेकर शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने अपनी कंप्लेंट में विद्यार्थियों और स्टाफ की जान के खतरे का अंदेशा भी जताया था। इसके बावजूद नगर निगम के द्वारा इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया।

26 जून को दर्ज कराई गई शिकायत में किशोर सिंह कुशवाहा ने लिखा है, 'नमस्कार मैं किशोर सिंह कुशवाह निवासी करोल बाग तथा Raus's IAS द्वारा बेसमेंट में परमिशन न होते हुए भी बिना एनओसी के क्लासरूम संचालित कर रहे हैं जिसकी लोकेशन ओल्ड राजेंद्र नगर है। करोल बाग नई दिल्ली में टेस्ट कक्षाएं संचालित कर रहे हैं जिससे विद्यार्थियों एवं स्टाफ के जीवन को खतरा बना हुआ है और कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। अतः इस संबंध में संबंधित संस्था को सूचित कर किया तो उन्होंने कहा इसका पैसा दिल्ली नगर निगम कमिश्नर को जाता है। इस प्रकार से एमसीडी में भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण दिखाई देता है। श्रीमान जी से विनम्र अनुरोध है कि इस प्रकार के बड़े-बड़े यूपीएससी के कोचिंग संस्थान जो विद्यार्थियों का जीवन दांव पर लगाकर अवैध जगह पर कक्षा संचालित कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई हो तो आपकी अति कृपा होगी धन्यवाद।'

वहीं अब शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बता दें कि 26 जून को शिकायत करने के ठीक एक महीने बाद 27 जुलाई की रात में यहां पर हादसा हुआ। हादसे के दौरान कई छात्र लाइब्रेरी में मौजूद थी। लाइब्रेरी का संचालन अवैध रूप से बेसमेंट में किया जा रहा था। वहीं बारिश का पानी तेजी के साथ लाइब्रेरी में भर गया। पानी भरने के बाद इसमें डूबने से तीन छात्रों की मौत भी हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका