न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चार दिनों में 2,760 रुपए महंगा हुआ गोल्ड, चांदी एक लाख के पार

दिल्ली में सोने की कीमतों में चार दिनों में 2,760 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। जानें नई दरें और विशेषज्ञों की राय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 10:14:22

चार दिनों में 2,760 रुपए महंगा हुआ गोल्ड, चांदी एक लाख के पार

देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते चार कारोबारी दिनों में गोल्ड की कीमतें 2,760 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुकी हैं, वहीं चांदी की कीमतें ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई हैं। इस उछाल से निवेशकों के चेहरों पर खुशी तो है, लेकिन आम जनता की जेब पर दबाव साफ नजर आने लगा है।

दिल्ली में सोने की कीमतें पहुँची 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% प्योरिटी वाला सोना 550 रुपए बढ़कर ₹99,300 प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को यह ₹98,750 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% प्योरिटी वाला गोल्ड 500 रुपए चढ़कर ₹98,800 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गया है।

चांदी का भाव भी 1,00,370 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँचा

केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी भी महंगी हो गई है। सोमवार को इसकी कीमत में 1,170 रुपए का इजाफा हुआ और यह बढ़कर ₹1,00,370 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई, जो कि पिछले सत्र में ₹99,200 पर थी।

पिछले 4 दिनों में गोल्ड ने दिए 3% रिटर्न

20 मई को सोने की कीमत ₹96,540 थी, लेकिन उसके बाद से लगातार तेजी बनी हुई है। महज़ 4 कारोबारी दिनों में ₹2,760 की तेजी ने सोने को 99,300 रुपये तक पहुँचा दिया है। यानी इस दौरान निवेशकों को करीब 3% रिटर्न मिला है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हल्की गिरावट

दिलचस्प बात ये है कि विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना $24.83 प्रति औंस यानी 0.74% गिरकर $3,332.59 प्रति औंस पर आ गया है।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-कमोडिटी राहुल कलंत्री का कहना है कि अमेरिका द्वारा यूरोपीय यूनियन पर टैरिफ बढ़ाने की समयसीमा टालने से निवेशकों की भावनाओं पर असर पड़ा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग थोड़ी कमजोर हुई है। वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, अब निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी एफओएमसी बैठक से ब्याज दर में कटौती को लेकर संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे गोल्ड और सिल्वर की दिशा तय होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं