न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूर रहकर सताए घर की याद, इन तरीकों से दूर करें अपना अकेलापन

कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि लोग परिस्थिति से डरकर दूर भागने लगते हैं। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि इसके चलते आप इसी यादों में खोएं रहे और परेशान रहें। आपको इससे निपटने के तरीके आने चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपना अकेलापन दूर कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Nov 2022 10:52:28

दूर रहकर सताए घर की याद, इन तरीकों से दूर करें अपना अकेलापन

पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर रहना कई लोगों की मजबूरी बन जाता हैं। नई जगह जाकर अपनी नई दुनिया तैयार करना किसी के लिए भी मुश्किल होता हैं। घर और परिवार से दूर रहना जरूरत के साथ ही मजबूरी भी बन जाता हैं। ऐसे माहौल में कई बार परिवार की याद भी सताने लगती हैं और इंसान खुद को अकेला महसूस करने लगता हैं। कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि लोग परिस्थिति से डरकर दूर भागने लगते हैं। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि इसके चलते आप इसी यादों में खोएं रहे और परेशान रहें। आपको इससे निपटने के तरीके आने चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपना अकेलापन दूर कर सकते हैं।

tips to remove homesickness,mates and me,relationship tips

नए दोस्त बनाएं

इस बात को आप गांठ बांध लें कि आप अपने परिवार से दूर हैं तो इसका मतलब ये कतई नहीं कि आप अकेले हैं। आप ये सोचिए कि आपका परिवार हमेशा आपके साथ है। वहीं ऐसे वक्त में आप अपने परिवार का विस्तार कीजिए यानी कि आप नए दोस्त बनाइये। इसमें आप अपने पड़ोसियों को भी शामिल कर सकते हैं। जो आपके साथ वक्त बिताएं और आपकी परेशानियों को समझें। जितना आप उनके साथ वक्त बिताएंगे उससे आपकी दोस्ती और ज्यादा मजबूत भी बनेगी। साथ ही आप एक दूसरे के और ज्यादा करीब भी आ पाएंगे और अपने घर परिवार को यादों से निकल पाएंगे।

घर फोन करें

यह भले ही कॉमन सेंस की बात लगे लेकिन यह बहुत मददगार साबित होता है। अब ऐसा भी ना करें कि दिन में चार-पांच बार आप घर पर फोन ही कर रहें हैं। दिन में एक बार ही फोन करें और सकारात्मक बातें करें। अगर आप अपने दोस्तों, फैमिली को मिस कर रहें हैं तो उन्हें कॉल करने से आपका दर्द थोड़ा कम हो सकता है।

खुद को व्यस्त रखें

अगर पढ़ाई या जौब करने के बाद आप के पास कुछ समय बचता है तो आप उस समय का प्रयोग अपना शौक पूरा करने में कर सकते हैं। इस के अलावा अपने पासपड़ोस में दूसरों की मदद करने में भी आप अपना खाली वक्त बिता सकते हैं। किसी की सहायता कर के आप को बेइंतहा खुशी महसूस होगी और इस से आप खुद को बहुत ऊर्जावान भी पाएंगे।

tips to remove homesickness,mates and me,relationship tips

खुद के लिए कुछ समय निकालें

अकेलेपन से निकसने का ये सबसे बेहतर तरीका है कि आप अपने लिए वक्त निकालें। खाली बैठने से आपको सिर्फ आलस्य और तनाव के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए अपने वक्त को बेहतर चीजों में लगाएं। जैसे कि किताबें पढ़े, संगीत सुनें, अच्छी फिल्में देखें। इससे आपका मन भी लगा रहेगा। साथ ही आप सब यादों से दूर रहेंगे। वहीं इसके अलावा आप एक्सरसाइज और योगा का सहारा भी ले सकती हैं या फिर आप किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल हो जाइए। जिससे आपका वक्त काफी बिज़ी हो जाएगा।

घर जाएं

घर जाने से भी आप खुद को रिचार्ज कर सकते हैं। कुछ दिन घर रहकर पुरानी दिनचर्या को दोहराएं। मम्मी के हाथ का खाना खाएं। अपने रूम में सोएं। इससे अपको अच्छा महसूस होगा। लेकिन ज्यादा घर जाना आप पर उल्टा पड़ सकता है। यह होम सिकनेस को बढ़ा देता है। जरूरत महसूस होने पर ही घर जाएं। इसे हर हफ्ते का रूटीन ना बना लें।

कुछ दिमागी गेम और पहेली खेलें

पज़ल्स और ब्रेन गेम्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसलिए जब कभी आपको अकेलापन महसूस हो तो आप अपने दिमाग को किसी गेम में बिजी कर लें। इससे जहां आपका तनाव कम होगा। वहीं आप बेकार की बातों से भी अपने दिमाग को बाहर निकाल पाएंगी। इससे एक तो आपका टाइम भी पास हो जाएगा, साथ ही आपको नई चीजों को सीखने का मौका भी मिलेगा और आपका दिमाग में इन खेलों में बिजी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती