न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की बुरी आदतें कर सकती हैं उनके जीवन को बर्बाद, इन तरीकों से समझाएं उन्हें

ऐसे में बच्चों को सही दिशा दिखाकर उनकी बुरी आदत को छुड़वाना जरूरी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बच्चों को समझा सकते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 1:42:15

बच्चों की बुरी आदतें कर सकती हैं उनके जीवन को बर्बाद, इन तरीकों से समझाएं उन्हें

किशोरावस्था एक ऐसा समय होता है जब बच्चों का मन जल्दी भटक जाता हैं और कई बार वे गलत रास्ते पर निकल जाते हैं। ऐसे समय में बच्चों को बुरी आदतें अपनाने में वक्त नहीं लगता हैं। बड़ों के व्यवहार को बारीकी से नोटिस करना बच्चों की खूबी होती है जिसके चलते वे गलत आदतों को जल्दी अपना लेते हैं। पेरेंट्स अपने बच्चों की शरारतों से उतने परेशान नहीं होते हैं जितने कि उनकी गलत आदतों से। बच्चे को अच्छी आदतें सिखाना, अच्छे संस्कार देना पैरेंट्स की ज़िम्मेदारी होती है। ऐसे में बच्चों को सही दिशा दिखाकर उनकी बुरी आदत को छुड़वाना जरूरी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बच्चों को समझा सकते हैं...

tips to make your child disciplined,mates and me,relationship tips

जड़ का पता लगाएं

सबसे पहले तो यह जानने की कोशिश करें कि आपके बच्चे को वो गंदी आदत क्यों और कहां से लगी। क्या वो नर्वस होने, तनाव में होने या ज्यादा उत्साहित होने पर ऐसा करता है। अधिकतर बच्चे ऐसा महसूस होने पर दांतों को दबाना और नाखून चबाने जैसी हरकत करते हैं। पैरेंट्स को चाहिए कि बच्चे के व्यवहार को नोटिस करें, उन बातों के बारे में सोचें, जो उसे ऐसा करने के मजबूर करते हैं। एक बार समस्या जान लेने के बाद उसे दूर करने का सही तरीका अपनाएं।

अच्छे शब्दों के फायदे बताएं

गाली देने पर आप बच्चे से पूछ सकते हैं कि उसने ये भाषा कहां से सीखी है। ऐसे में बच्चे ने गाली देते हुए जिसे कॉपी किया है, बच्चों को उस शख्स के द्वारा गाली-गलौज करने के बुरे नतीजों से वाकिफ कराएं। साथ ही सही शब्द इस्तेमाल करने के फायदे भी बच्चों को बताना ना भूलें।

बच्चे को समझाने की कोशिश करें

ऐसा न सोचें कि बच्चा अपने आप इस आदत को छोड़ देगा और आपको इस मामले में कुछ करने की जरूरत नहीं है। उसे सही और गलत के बीच फर्क समझाना आपका काम है। उसे बताएं कि क्यों उसे अपनी बुरी आदत को छोड़ देना चाहिए। उसे समझाएं कि ऐसा करने से उसे क्या नुकसान हो सकता है। अगर आपके समझाने का कोई असर नहीं होता है तो आप किसी प्रोफेशनल की मदद भी ले सकते हैं।

अच्छे-बुरे में बताएं फर्क

बच्चे किसी से भी बेहद जल्दी घुल-मिल जाते हैं। इसलिए बच्चों को समय-समय पर अच्छे और बुरे लोगों में फर्क करना सिखाएं। बच्चों को बुरे लोगों के साथ रहने के नुकसान और अच्छे लोगों से दोस्ती करने के मायने समझाने की कोशिश करें। जिससे बच्चे अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित होंगे और बुरी आदतों से भी दूर रहेंगे

tips to make your child disciplined,mates and me,relationship tips

प्रोत्साहित करें

अगर आप अपने बच्चे को किसी बुरी आदत से दूर करना चाहते हैं तो उसे छोड़ने के लिए उसे प्रोत्साहित करना बंद न करें। जब वो इसे कंट्रोल करने की कोशिश करे तो उसकी तारीफ करें और उसे शाबाशी दें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है। छोटे बच्चों को कुछ भी अच्छा करने पर स्टार या टॉय दे सकते हैं। इससे बच्चों में कुछ अच्छा करने की लालसा आती है।

सजा न दें

किसी भी आदत को छुड़वाने के लिए सजा देना या बच्चे को शर्मिंदा महसूस करवाना सही नहीं है। इसका उल्टा असर पड सकता है और बच्चा डर और तनाव के कारण और ज्यादा उस आदत में उलझ सकता है। बच्चों को कोई भी बात समझाने के लिए डांट डपट से ज्यादा प्यार का तरीका अपनाना चाहिए। जिन बच्चों के साथ मारपीट होती है, उनमें अक्सर गुस्सा अधिक देखा जाता है। अगर छोटी-छोटी बातों पर बच्चे की पिटाई करते हैं तो इससे बच्चे के मन में गुस्सा पैदा होने लगता है। ये गुस्सा किसी भी नकारात्मक तरीके से बाहर आ सकता है।

जल्दबाजी न करें

ये सोचने की जरूरत नहीं है कि कोई आदत एक दिन में ही चली जाएगी। इसमें समय लगता है और बच्चे से रातों रात सुधरने की उम्मीद न करें। अगर आप शांति और धैर्य से काम लेंगी तो बच्चे पर कम दबाव और तनाव पड़ेगा। एक बार में एक ही आदत सुधारने की कोशिश करें।

इस तरह बदलें गुस्से की आदत

बच्चे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं और अगर उनके मन का ना हो तो वे जिद करने लगते हैं। ऐसे में वे अपनी मनपसंद चीजों को करवाने में सफल हो जाते हैं। लेकिन ये कब आदत बन जाती है पता ही नहीं चलता। माता-पिता बचपन में ही बच्चों की हर बात को ना मानें। खासकर वो बातें जिसके लिए वो जिद कर रहा है। कभी-कभी ऐसा करना सही है। लेकिन हमेशा ऐसा करने से उसकी आधत बिगड़ सकती है और आगे चलकर वो हर बात के लिए जिद और गुस्से का सहारा लेगा। इसके अलावा बच्चों को समझाना भी जरूरी है कि हर बात पर गुस्सा या जिद करनी स

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता