न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति के साथ एक कमरे में नहीं रहतीं सुरभि, बताई यह वजह, एक्ट्रेस के सीनियर थे ये दो दिग्गज कॉमेडियन

'नागिन', 'गुनाह' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की शादी हो चुकी है। सुरभि और एक्टर सुमित सूरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 May 2025 11:58:26

2 News : पति के साथ एक कमरे में नहीं रहतीं सुरभि, बताई यह वजह, एक्ट्रेस के सीनियर थे ये दो दिग्गज कॉमेडियन

'नागिन', 'गुनाह' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की शादी हो चुकी है। सुरभि और एक्टर सुमित सूरी ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करीब 8 महीने पहले पिछले साल अक्टूबर में शादी कर ली थी। दोनों ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट में सात फेरे लिए और एक-दूसरे के हो गए। अब एक इंटरव्यू में सुरभि ने बताया कि कैसे सुमित के साथ उनका तालमेल इतना कमाल का है कि उनके घर में दोनों के अलग-अलग कमरे हैं, ताकि उन्हें अलग स्पेस मिल सके।

सुरभि ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि मुझे और सुमित, दोनों को ही वर्क फ्रॉम होम का शौक है और इसीलिए दोनों ने फैसला किया कि हम घर में अपने कमरे अलग रखेंगे। सुमित भी घर से काम करता है, मैं भी करती हूं जब मेरा शूट नहीं होता है। हमें बाहर निकलने का कोई शौक नहीं है, हम घर पर बहुत खुश हैं। हमारे घर में हमने अपनी चॉइस से अपने कमरे अलग-अलग रखे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो अपनी ज्यादातर जिंदगी अपने हिसाब से जिया है और आत्मनिर्भर बनकर रहा है।

मेरे साथ भी ऐसा ही है। यह हमारा आपसी फैसला था। यह बहुत अतरंगी फैसला है, लेकिन ऐसा होता है। मेरी अपनी अलग अलमारी है, कपड़े अलग रखती हूं, बाथरूम अलग है और बाकी का स्पेस भी। कई बार वो अपने कमरे में रहता है और मैं अपने में। लेकिन फिर भी हम दोनों साथ हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों एक ही तरह के हैं। मैं ऐसा नहीं कह रही हूं कि एक-दूसरे को स्पेस देने का यही इकलौता तरीका है, लेकिन हां। आप इस तरह से भी चीजें कर सकते हैं।

इस तरह से हम दोनों खुश रहते हैं और हो सकता है कि किसी और के लिए भी यह तरीका काम कर जाए। बता दें सुमित के साथ शादी से पहले सुरभि एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। सुमित से उनकी मुलाकात साल 2018 में एक म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान हुई थी।

surbhi jyoti,actress surbhi jyoti,sumit suri,actor sumit suri,surbhi sumit,surbhi sumit marriage,kapil sharma,bharti singh,naagin,gunah

सुरभि ज्योति ने कहा, कपिल हमें स्किट्स और नाटक सिखाते थे क्योंकि…

सुरभि ने थिएटर के दिनों में दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा से एक्टिंग सीखी थी। तब वह गिन्नी चतरथ के साथ थिएटर किया करती थीं और भारती सिंह उनकी सीनियर थीं। सुरभि ने बताया कि तब वह ग्रेजुएट नहीं थीं और कपिल उनके एक्टिंग के प्रोफेसर थे। सुरभि ने कहा कि कपिल और भारती हमारे सीनियर हुआ करते थे। वे कमाल के सीनियर थे, लेकिन फिर चले गए। पर हम उन्हें सर कहकर बुलाते थे।

वे उम्र में हमसे ज्यादा बड़े नहीं थे, पर चूंकि सीनियर थे तो इसलिए हम लोग सर कहकर बुलाते थे। कपिल हमें स्किट्स और नाटक सिखाते थे क्योंकि वे खुद बहुत थिएटर करते थे। वे बहुत ही फनी हैं। मैंने उनसे डांट खाई है, क्योंकि प्रेक्टिस के दौरान वे पहले जोक क्रैक करते थे और कहते थे-लेट्स गेट बैक टू थिएटर। लेकिन मैं उनके जोक पर हंसती रहती थी। फिर वे मुझ पर गुस्सा हो जाते थे लेकिन वे बहुत फनी हैं। वे वाकई बहुत टैलेंटेड हैं। मुझे लगता है कि उस दौरान ही गिन्नी और कपिल की मुलाकात हुई थी। गिन्नी मेरे साथ थिएटर करती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी