न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानवता के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है पाकिस्तान... ओवैसी दुनिया के सामने खोलेंगे PAK की पोल

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को मानवता के लिए खतरा और आतंकवाद का प्रायोजक करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पोल खोलने का वादा किया। ओवैसी ने भारत की आतंकवाद विरोधी स्थिति मजबूत करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की बात कही और पाकिस्तान की इस्लामिक पहचान पर भी सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 3:58:10

 मानवता के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है पाकिस्तान... ओवैसी दुनिया के सामने खोलेंगे PAK की पोल

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रमुख प्रायोजक बताते हुए उस पर तीव्र हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने अपने लंबे इतिहास के दौरान यह साबित कर दिया है कि वह मानवता के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है। ओवैसी ने शनिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि अब भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने यह पूरी तरह स्पष्ट करना होगा कि वह दशकों से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है।

उन्होंने कहा कि मुहम्मद जिया-उल-हक के दौर से लेकर कंधार विमान अपहरण, 26/11 मुंबई हमले, संसद हमले, उरी, पठानकोट, रियासी और हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों की हत्या तक, पाकिस्तान की भूमिका हमेशा स्पष्ट और निंदनीय रही है।

ओवैसी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की गुप्त सेना यानी डीप स्टेट और आईएसआई लगातार भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि 1947 में जम्मू-कश्मीर में कबायली हमलावरों को भेजना इसका पहला उदाहरण था। तब से लेकर आज तक पाकिस्तान इस तरह की हरकतें करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे ओवैसी

केद्र सरकार द्वारा सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय राजधानियों में भेजने की योजना के तहत असदुद्दीन ओवैसी को भी एक प्रतिनिधिमंडल का सदस्य बनाया गया है। इसका उद्देश्य भारत की आतंकवाद विरोधी स्थिति को वैश्विक मंचों पर मजबूती से पेश करना है।

ओवैसी ने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का मामला नहीं है, बल्कि यह भारत के हित का सवाल है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने का भरोसा दिया और कहा कि प्रतिनिधिमंडल रवाना होने से पहले विस्तृत बैठक भी की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल