न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके दिमाग को खत्म कर देगा सोशल मीडिया का तनाव, जानें कैसे करें अपना बचाव

सोशल मीडिया आज के समय का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन गया है जिसका इस्तेमाल बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी करते हैं। सोशल मीडिया आपको कई तरह से फायदे पहुंचाता हैं, लेकिन यह तब तक ही सही हैं जब आप इसका इस्तेमाल सिमित समय तक करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Mar 2023 2:33:21

आपके दिमाग को खत्म कर देगा सोशल मीडिया का तनाव, जानें कैसे करें अपना बचाव

सोशल मीडिया आज के समय का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन गया है जिसका इस्तेमाल बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी करते हैं। सोशल मीडिया आपको कई तरह से फायदे पहुंचाता हैं, लेकिन यह तब तक ही सही हैं जब आप इसका इस्तेमाल सिमित समय तक करें। क्योंकि असीमित और गलत तरीके से किया गया इसका इस्तेमाल आपके दिमाग को खत्म कर देगा। जी हां, सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक एडिक्शन बन गया हैं जो आपके तनाव को बढ़ाने का काम भी करा रहा हैं। इसकी वजह से लोगों का दिमाग रचनात्मकता में कम लगने लगा हैं ऐसे में समय रहते या तो इससे दूरी बना ली जाएं या इसे अपने दिमाग पर हावी ना होने दिया। आज हम आपको इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो काफी मददगार साबित होंगे।

social media tension,tips to get rid of social media tension,relationship tips,relationship

खुद पर प्रतिबंध लगाएं

सोशल मीडिया का उपयोग करने के बजाय, खुद को किसी अन्य कामों में व्यस्त रखना शुरू कर दें जैसे कि पढ़ना, खाना बनाना या अपनी पसंद का कोई और काम करने में। अपनी ऑफलाइन बातचीत बढ़ाने का ज्यादा प्रयास करें। यह संभावित रूप से आपके सोशल मीडिया की लत को कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा आप अपने फोन से सोशल एप्लिकेशन्स को कुछ समय के लिए हटा भी सकते हैं।

सोशल मीडिया को मोबाइल पर नहीं, कम्प्यूटर पर इस्तेमाल करें

सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना रोज का स्क्रीन टाइम जानें। सोशल मीडिया ऐप्स को मोबाइल से हटा दें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल लैपटॉप या कम्प्यूटर के जरिए करें। सोशल मीडिया बेहद जरूरी लगता है तो आप इसके लिए एक खास समय तय कर सकते हैं। इससे आपकी काम की प्रॉडक्टिविटी भी प्रभावित नहीं होगी।

social media tension,tips to get rid of social media tension,relationship tips,relationship

अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजें

सोशल मीडिया से जुड़ने वाले काफी लोगों को इसका पता नहीं होता कि किन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना चाहिए और किनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी चाहिए। वे थोक के भाव में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते तो हैं ही, किसी की भी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार लेते हैं। इससे नुकसान हो सकता है। हमेशा उन्हीं लोगों को फ्रेंड बनाएं, जिन्हें आप जानते हों।

बिना काम की एप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें
जो अधिक जरूरी नहीं है। उन एप्स की सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन ऑफ कर दें। इससे बार-बार फोन बीप नहीं होगा। आप बार-बार फोन चेक करने की आदत से बच पाएंगे।

social media tension,tips to get rid of social media tension,relationship tips,relationship

इस्तेमाल का समय तय रखें

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा समय तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से समय तो बर्बाद होता ही है, इसका एडिक्शन भी हो जाता है। इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति वास्तविक दुनिया और संबंधों से कटने लगता है। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से नींद कम आने लगती है। इससे चिड़चिड़ापन और तनाव भी बढ़ता है, जो डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसलिए दिन भर में 25-30 मिनट से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय नहीं बिताना चाहिए।

जो आपको हंसाते हैं उन्हें फॉलो करें

फेसबुक और ट्विटर पर कई ऐसे पेज मौजूद हैं जो सिर्फ मनोरंजन के लिए हैं। कई बच्चे और जानवरों के वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जो आपके दिमाग को शांत कर सकते हैं। इसके अलावा आप खाना पकाने के वीडियो भी देख सकते हैं। ये सारे आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सोशल मीडिया के हानिकारक प्रभावों को कम करने का यह एक अच्छा तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन