न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के मन को बहुत प्रभावित करती हैं मां-बाप की लड़ाई, होते हैं ये नुकसान

किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ तकरार होना आम बात हैं, लेकिन इस तकरार को आप किस तरह हैंडल करते हैं यह बहुत मायने रखता हैं। खासतौर से पति-पत्नी के रिश्ते में होने वाली बहस, नोकझोंक हर दिन चलने वाले लड़ाई-झगड़े का रूप ले लेती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Mar 2023 2:33:07

बच्चों के मन को बहुत प्रभावित करती हैं मां-बाप की लड़ाई, होते हैं ये नुकसान

किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ तकरार होना आम बात हैं, लेकिन इस तकरार को आप किस तरह हैंडल करते हैं यह बहुत मायने रखता हैं। खासतौर से पति-पत्नी के रिश्ते में होने वाली बहस, नोकझोंक हर दिन चलने वाले लड़ाई-झगड़े का रूप ले लेती है। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि इस बहस का असर आपके बच्चों पर भी पड़ रहा हैं। जी हां, जब पैरेंट्स झगड़ा या बहस करते हैं, तो बच्चे में एंग्जायटी, डिप्रेशन, असहजता और यहां तक कि आगे चलकर अपने रिलेशनशिप में परेशानियां आने का खतरा रह सकता है। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों के सामने बहस करना नजरअंदाज करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मां-बाप की लड़ाई बच्चों के मन को प्रभावित करती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

parents fight,parents fight effect mind of children,parental tips,parents,relationship,child care tips,relationship tips in hindi

अपराध-बोध

अपने माता-पिता को हमेशा झगड़ते देखने वाले ज्यादातर बच्चों में आत्मविश्वास की कमी और अपराध-बोध देखा गया है। दरअसल बच्चा यह सोचने लगता है कि इन झगड़ों का कारण कहीं वह तो नहीं है? इससे उसके भीतर अपराध-बोध की भावनाएं पैदा होती हैं। उसके आत्मसम्मान को भी चोट पहुंचती है, जिससे खुद पर उसका भरोसा कम होने लगता है।

आती है इनसिक्योरिटी

बच्चे अपने परिवार से ही भरोसा करना सीखते हैं। जब पेरेंट्स के बीच झगड़ा रहता है तो इससे बच्चों के मन में भी टेंशन पैदा होती है। उसे डर लगता है कि उसकी मां या पापा घर कब लौटेंगे। पेरेंट्स के बीच अनबन रहने पर बच्चे को उनका प्यार, देखभाल और अटेंशन नहीं मिल पाती है।

दिमाग पर पड़ता है असर

पेरेंट्स का बस झगड़ते रहना और अपने बच्चे पर कोई ध्यान न देना, बच्चे के डिप्रेशन या किसी बिहेवरियल विकार की ओर धकेल सकता है। जब पेरेंट्स का प्यार और सपोर्ट बच्चे को नहीं मिल पाता है, तो इसका नेगेटिव असर पड़ता है। कई बार बच्चा खुद को अकेला और असहाय समझने लगता है क्योंकि उसके पास अपनी बात को शेयर करने के लिए कोई नहीं होता है।

parents fight,parents fight effect mind of children,parental tips,parents,relationship,child care tips,relationship tips in hindi

संवादहीनता के शिकार

बच्चों के लिए माता-पिता और परिवार के दूसरे लोगों से बातचीत करना जरूरी होता है। इससे उन्हें भावनात्मक मजबूती मिलती है और वे खुद को ताकतवर समझते हैं। उनमें एक तरह का भरोसा भी पैदा होता है। लेकिन जब घर में ज्यादा लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं, तो बच्चे जल्दी मां-पिता या दूसरे फैमिली मेंबर्स से बात नहीं करते। वे संवादहीनता के शिकार हो जाते हैं। वे अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते। इससे आगे चल कर उनके व्यक्तित्व में असंतुलन पैदा हो सकता है।

गुस्सैल होना

लड़ाई-झगड़े वाले माहौल में बच्चे की परवरिश में वह हमेशा गुस्सैल हो जाता है। एेसे में उसका व्यवहार बदल जाता है, जिसके कारण उनकी जीवनशैली और अन्य बातों पर भी बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है।

रिलेशनशिप होते हैं खराब

जब पेरेंट्स बच्चे के लिए एक अप्रिय वातावरण बना देते हैं, तो बच्चे को यही लगने लगता है कि हर जगह रिश्ते ऐसे ही होते हैं। इसका असर आगे चलकर बच्चे के बाकी के रिश्तों पर भी पड़ता है। इसका बुरा असर पेरेंट्स के साथ बच्चे के रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है।

parents fight,parents fight effect mind of children,parental tips,parents,relationship,child care tips,relationship tips in hindi

आत्मविश्वास में कमी

जो बच्चे तनावपूर्ण पारिवारिक माहौल में रहते हैं, उनमें आत्मविश्वास में कमी हो जाती है। वे चिंतित और उदास रहने लगते हैं। मामूली बात पर भी वे डर जाते हैं। हर समय उनके मन में एक तरह की आशंका बनी रहती है। इससे उनके व्यक्तित्व का सही तरीके से विकास नहीं हो पाता है। उनमें हीन भावना भी आ जाती है।

पैरेंट्स क्या करें

- लड़ाई होना नॉर्मल बात है लेकिन आप कोशिश करें कि इससे बच्चे को कम से कम नुकसान हो।
- आप दोनों अकेले में बात करें और बच्चे को इस दौरान सामने न लाएं।
- आराम से बात करें ताकि बच्चे को समझ आए कि चिल्लाने से परेशानी का हल नहीं होता है।
- सामने वाले को भी बोलने का मौका दें।
- बार-बार गलती करने की बजाय हल ढूंढें।
- इस सबके बीच बच्चे को इग्नोर न करें।
- बच्चे को यह पता होना चाहिए हर लड़ाई परेशानी की वजह नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत