न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आप भी अपने लिए ऑनलाइन तो नहीं ढूंढ रहे लाइफ पार्टनर, बरतें ये सावधानियां

वर्तमान समय तकनिकी का समय हैं जहां हर काम में गेजेट्स और इन्टरनेट का इस्तेमाल होने लगा हैं। यह इन्टरनेट की दुनिया ही आज के समय में लाइफ पार्टनर चुनने का जरिया भी बनती जा रही हैं। जी हां, आजकल मैट्रिमोनियल साइट्स और कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल लाइफ पार्टनर ढूंढने के लिए किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 6:19:46

आप भी अपने लिए ऑनलाइन तो नहीं ढूंढ रहे लाइफ पार्टनर, बरतें ये सावधानियां

वर्तमान समय तकनिकी का समय हैं जहां हर काम में गेजेट्स और इन्टरनेट का इस्तेमाल होने लगा हैं। यह इन्टरनेट की दुनिया ही आज के समय में लाइफ पार्टनर चुनने का जरिया भी बनती जा रही हैं। जी हां, आजकल मैट्रिमोनियल साइट्स और कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल लाइफ पार्टनर ढूंढने के लिए किया जाता हैं। जहां यह आज के समय में क सुविधा हैं वहीँ इसके कई नकारात्मक पहलू भी हैं। इंटरनेट का माध्यम होने के कारण कई बार इन वेबसाइट्स के द्वारा धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं। यह आपकी जिंदगी का सवाल हैं इसलिए आपको हर कदम सावधानी से बढ़ाने की जरूरत होती हैं। इसलिए यदि आप भी ऑनलाइन लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

online dating tips,dating tips,relationship,relationship tips

प्रोफाइल अच्छी तरह चेक करें

शादी के लिए आपके सामने जो भी प्रोफाइल आता है, उसकी सभी डिटेल्स को अच्छी तरह पढ़ें और विचार करें। इसके बाद वर या वधु, जिसके पास भी आप प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, उसके सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की गहन पड़ताल करें। यह जरूर चेक कर लें कि वो उस प्रोफाइल पर कितने समय से एक्टिव हैं और उन्होंने कैसी तस्वीरें लगा रखी हैं। दरअसल इस तरह की सावधानी की जरूरत इसलिए है क्योंकि कई बार धोखाधड़ी करने वाले गैंग्स फर्जी सोशल प्रोफाइल बनाकर लोगों को फंसाने और ठगने का काम करते हैं। मैट्रिमोनियल साइट की प्रोफाइल, सोशल प्रोफाइल आदि सबकुछ अच्छी तरह चेक करने के बाद ही बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ाएं।

समझने में लगाएं लंबा समय

जब हम किसी को ऑनलाइन पार्टनर बनाते हैं तो यह सोच कर कि सामने वाला दूर है और आपको करीब से नहीं जानता। इसलिए उसके साथ आप अपनी निजी जानकारी भी शेयर कर लेते हैं। ऐसे में जल्दबाजी दिखाते हुए चैट के जरिये अपना फोन नंबर, अपना एड्रेस और यहां तक कि कई बार अपने पर्सनल रिश्तों की जानकारी भी शेयर कर बैठते हैं। मगर इस ओर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। एक लंबा समय अपने पार्टनर को समझने में लगाएं और जब हर तरह से सब बेहतर लगे तब ही अपनी निजी जानकारी शेयर करनी चाहिए।

online dating tips,dating tips,relationship,relationship tips

पेड और वैरिफाइड मेंबर्स को ही चुनें

शादी जीवन का एक बहुत बड़ा फैसला है। इसलिए फर्जी मैट्रिमोनियल साइट्स के फ्री प्रोफाइल्स के चक्कर में न पड़ें। बेहतर होगा कि आप अच्छी मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स के पेड मेंबर बनें और ऐसे लोगों को ही प्रस्ताव भेजें जो पेड मेंबर हों और वैरिफाइड हों। बहुत सारी वेबसाइट्स पर प्रोफाइल बनाने के लिए भी वैरिफिकेशन की जरूरत होती है। आपको ऐसी ही वेबसाइट्स का चुनाव करना चाहिए।

न दें वर्क प्लेस की जानकारी

ऑनलाइन चैटिंग करते समय यह भी सावधानी रखें कि आप अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी तस्वीरें शेयर करने से बचें। आपसे जो व्यक्ति चैट कर रहा है हो सकता है कि वह आपके विश्वास पर खरा न उतरे। इसलिए अपनी फोटो और वर्क प्लेस की जानकारी तो बिल्कुल न दें।

सामने वाले पर भरोसा न करें


ऐसा कभी न सोचें कि सामने वाले ने अपनी जो जानकारी ऑनलाइन दी है वह पूरी तरह से ठीक है। किसी तरह की कोई जल्दबाजी न करें। अच्छी तरह से जानें पहचाने और हो सके तो उसके कार्यस्थल से भी उसकी सारी डिटेल लें, उसके परिवार और फ्रैंड्स के बारे में पूछें। अच्छी तरह जांच परख के ही बात को आगे बढ़ाएं ।

online dating tips,dating tips,relationship,relationship tips

मुलाकात के लिए चुनें पब्लिक प्लेस

कई बार हम लोगों की मीठी बातों में आकर उनके अंदर की मानसिकता को समझ नहीं पाते और कुछ ही समय की चैटिंग के बाद मिलने के आग्रह को मान लेते हैं। ऐसे में सावधानी से किसी खुली, सार्वजनिक जगह का चुनाव करें। जैसे पार्क, मार्किट आदि। साथ ही अकेले मिलने जाने से बचें।

भावुकता में बह कर चैट न करें

चैटिंग करते समय कई बार हम भावुकता में अपनी हर बात लिखते चले जाते हैं। यह समझे बगैर कि सामने वाला भी आपके जितना ही सच्चा और भावुक है भी कि नहीं। ऐसे में कई बार कुछ ठग किस्म के लोग आपकी चैट में कही गई बातों का फायदा उठा सकते हैं और इनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए चैटिंग करते समय खास सावधानी बरतें।

लाइफ पार्टनर बनाने में जल्दबाजी नहीं

आजकल ऑनलाइन ठगी का शिकार ज्यादा बनने लगे हैं। इसकी वजह यही है कि लोग सोशल साइट पर ऑनलाइन पार्टनर के साथ बात करते समय सावधानी नहीं बरतते। यहां तक कि कई बार शादी जैसे गंभीर फैसले भी ले लेते हैं। इसलिए यह अहम फैसला लेने से पहले अपने पार्टनर की पूरी जांच-पड़ताल कर लें। इसके अलावा एक लंबा वक्त भी लें अपने पार्टनर को पूरी तरह समझने के लिए। तब ही लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत