न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एग्जाम से घबराने की बजाय बनाएं सही रणनीति, जानें कैसे करें तैयारी

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप स्मार्ट वर्क करते हुए कठिन से कठिन परीक्षा को भी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 12 Dec 2022 3:46:22

एग्जाम से घबराने की बजाय बनाएं सही रणनीति, जानें कैसे करें तैयारी

पढ़ाई किसी भी बच्चे के लिए बहुत जरूरी हैं और बच्चों के द्वारा की गई पढ़ाई का आंकलन उनकी परीक्षा में आए अंकों से किया जाता हैं। ऐसे में बच्चे को हमेशा ही एग्जाम का अजीब सा डर लगा रहता हैं और कई बार इस दौरान नर्वसनेस की वजह से परिणाम भी बिगड़ जाते है। इस समय कई बच्चों की परीक्षाएं जारी हैं और कईयों की आने वाले दिनों में होनी हैं। ऐसे में अब छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप स्मार्ट वर्क करते हुए कठिन से कठिन परीक्षा को भी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

instead of worrying about the exam,make the right strategy know how to prepare,mates and me,relationship tips

सिलेबस के अनुसार करें तैयारी

अपने सिलेबस को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। जिससे आपको आखिरी समय में रिवीजन का समय मिल सके। तैयारी के दौरान यह भी ध्यान रखें कि आपका बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए। इससे हमारा तात्पर्य यह है कि छात्रों को यह समझना चाहिए कि वे क्या पढ़ रहे हैं और उन्हें क्या जानकारी चाहिए। अच्छा स्कोर करने का सबसे अच्छा तरीका है सब्जेक्ट को दिल से समझना।

टाइम टेबल बनाना न भूलें

कम समय में ज्यादा चीजों को पढ़ने के लिए प्लॉनिंग करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए अपना रोज, साप्ताहिक और महीने का टार्गेट सेट कर लें। अब उसी के अनुसार टाइम टेबल बनाएं। साथ ही इस टाइम टेबल में आवश्यक चैप्टर और टॉपिक्स को प्राथमिकता देना न भूलें।

instead of worrying about the exam,make the right strategy know how to prepare,mates and me,relationship tips

कठिन टॉपिक्स को बाद के लिए रखें

पढ़ाई शुरू करने के साथ सबसे पहला फोकस आसान चैप्टर्स और टॉपिक्स पर करें। इन्हें खत्म करने के बाद कठिन टॉपिक्स का रुख करना सही रहता है। क्योंकि कठिन टॉपिक को पढ़ने में ज्यादा समय लगता है और अंत में समय के अभाव में आपके आसान टॉपिक्स भी छूट सकते हैं।

पॉइंट्स बनाकर पढ़े

बोर्ड एग्जाम के लिए जब भी आप पढ़ाई करें तो पॉइंट्स बनाकर पढ़े। पॉइंट्स बनाकर पढ़ाई करने से आपको रिवीज़न करने में बहुत आसानी रहती है खासकर उस समय जब एग्जाम शुरू होने से पहले कुछ घंटो का समय बचा हो। सब्जेक्टिव प्रश्नो के उत्तर देते समय अगर आपको मत्वपूर्ण पॉइंट्स याद होंगे तो आप आसानी से बड़ा उत्तर दे सकते हैं। इसलिए प्रश्नो के उत्तरों को हमेशा पॉइंट्स बनाकर पढ़ना अथवा याद करना चाहिए।

instead of worrying about the exam,make the right strategy know how to prepare,mates and me,relationship tips

रिवीजन करते रहें

लगातार रिवीजन करने से परीक्षा के समय की चिंता को दूर करने में भी मदद मिलती है। छात्र को हमेशा पूरी उत्तर पुस्तिका के माध्यम से पढ़ने के लिए 10 मिनट का अंतर रखना चाहिए। यह उसके प्रदर्शन के प्रति उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और यदि कोई प्रश्न छूट गया तो वह भी रिवीजन के माध्यम से याद हो जाएगा।

खेल, म्यूजिक या डांस से कम करें प्रेशर

एग्जाम के दौरान कुछ स्टूडेंट्स मोटी-मोटी किताबें देखकर भी टेंशन में आ जाते हैं। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी किसी हॉबी को फॉलो करना चाहिए। खेल, संगीत व कला जैसी चीजों से जुड़ने से पॉजिटिव बने रह सकते हैं और दिमाग भी शांत रहेगा। इसके अलावा आप योग व मेडिटेशन के जरिए भी अपनी मेंटल हेल्थ को फिट रख सकते हैं।

instead of worrying about the exam,make the right strategy know how to prepare,mates and me,relationship tips

डाइट और नींद का रखें खास ख्याल

कम समय में ज्यादा चीजों को याद रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना और नींद पूरी करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करें और हो सके तो कम से कम पांच से छह घंटे की नींद जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?