न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अदनान को पाकिस्तान ने नहीं दिया वीजा तो वीडियो कॉल पर ही देखा मां का जनाजा, भारतीय नागरिकता पर बोले ऐसा

पूर्व पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी (53) ने साल 2016 में अपने देश की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता ले ली थी। तब अदनान को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 12:18:17

2 News : अदनान को पाकिस्तान ने नहीं दिया वीजा तो वीडियो कॉल पर ही देखा मां का जनाजा, भारतीय नागरिकता पर बोले ऐसा

पूर्व पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी (53) ने साल 2016 में अपने देश की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता ले ली थी। तब अदनान को पाकिस्तान में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। अदनान का परिवार पाकिस्तान में ही रहता है। हाल ही इंडिया टीवी में रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे अदनान ने बताया कि उनकी मां के इंतकाल के बाद भी पाकिस्तान ने उन्हें वीजा देने से साफ मना कर दिया था। वीजा न मिलने की वजह से उन्हें अपनी मां को वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई देनी पड़ी।

अदनान की मां ने पिछले साल अक्टूबर में दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद उन्होंने वीजा के लिए एप्लाई किया, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने उनकी रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया। अदनान ने कहा कि अक्टूबर 2024 में मां के इंतकाल के बाद पाकिस्तान जाकर उनके जनाजे में शामिल होना चाहता था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया। मैंने वीजा के लिए एप्लाई किया, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने मना कर दिया। मैंने लिखा था कि मेरी मां का इंतकाल हो गया है और मुझे जनाजे में शामिल होना है, लेकिन मेरा वीजा रिजेक्ट कर दिया गया।

तब मैंने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर अपनी मां का जनाजा देखा। कुछ दिनों पहले अदनान ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की थी। इस पर उन्हें पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रॉल भी किया था।

adnan sami,singer adnan sami,pakistan,india,adnan sami visa,adnan sami mother,adnan indian citizenship,adnan songs

मशहूर सिंगर अदनान सामी अब तक कर चुके हैं तीन शादियां

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने के बाद अदनान पर कई आरोप लगते रहे हैं। कई लोग तो यह भी कहते हैं कि उन्होंने पैसों के लालच में भारत की नागरिकता ली। अदनान ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैंने पैसों के लिए पाकिस्तानी नागरिकता नहीं छोड़ी। पाकिस्तान में मेरी करोड़ों की प्रॉपर्टी है जिसे छोड़कर मैं भारत आया और मैंने सबकुछ फिर से बनाया। एक आर्टिस्ट को सिर्फ प्यार और इज्जत चाहिए होती है और सिर्फ इस वजह से ही मैं भारत में बस गया। बता दें अदनान अपनी अद्भुत गायिकी के लिए जाने जाते हैं।

‘तेरा चेहरा’, ‘लिफ्ट करा दे’, और ‘माहीया’ जैसे हिट गानों के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास स्थान बनाया है। अदनान का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था। अदनान की तीन शादियां हो चुकी हैं। सबसे पहले साल 1993 में ‘हीना’ फेम एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से उनका निकाह हुआ था। साल 1997 में तलाक हो गया। साल 2001 में सालाह गबादरी से शादी हुई और साल 2004 में वे अलग हो गए। साल 2010 में अदनान ने रोया फरयाबी के साथ तीसरी शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी