न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी हैं खेल, जानें कैसे पहुंचाते हैं फायदा

खासतौर से पारम्परिक खेलों पर ध्यान देना जरूरी हैं। अगर आपका बच्चा दोस्तों के साथ नहीं खेलता है, तो इससे उनकी संवाद की क्षमता पर असर पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह खेल बच्चों के शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jul 2022 4:33:50

बच्चों के शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी हैं खेल, जानें कैसे पहुंचाते हैं फायदा

वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का हैं जहां हर माता-पिता अपने बच्चे को सबसे आगे रखना चाहते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि अधिकांश पेरेंट्स बच्चों की सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देते हैं और उनके खेलने को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि खेल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बच्चों की बुद्धि और सामाजिक कौशल को बढ़ाने में सहायक हैं। जीवन में खेलों का विशेष महत्व हमेशा से रहा है और हमेशा रहेगा जो उनके चहुमंखी विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। खासतौर से पारम्परिक खेलों पर ध्यान देना जरूरी हैं। अगर आपका बच्चा दोस्तों के साथ नहीं खेलता है, तो इससे उनकी संवाद की क्षमता पर असर पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह खेल बच्चों के शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी हैं...

important games for child development,mates and me,relationship tips

आत्मसम्मान में सुधार

कई तरह के खेल खेलने से बच्चों के आत्मसम्मान में सुधार होता है। इससे उनके मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दरअसल जब खेल में आपकी टीम जीत जाती है या आपको कुछ अंक हासिल होते हैं, तो बच्चे के लिए वह बेहद सुखद क्षण होता है। इससे उनमें स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ धैर्य रखने की क्षमता का भी विकास होता है। इसके अलावा वह जीवन में अपने लक्ष्य को लेकर काफी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। इससे वह पढ़ाई में भी अच्छे होते हैं।

होता है मस्तिष्क का विकास

एक ताज़ा सर्वेक्षण से पता चला है कि एक्टिव बच्चों में संज्ञानात्मक कौशल का विकास तीव्रता से होता है। निष्क्रिय बच्चों की तुलना में वे अच्छी तरह ध्यान केन्द्रित कर पाते हैं और अपने मस्तिष्क का उपयोग भी अधिक अच्छी तरह कर पाते हैं। यह आपके बच्चे को खेलों में भाग लेने के लिए एक बहुत अच्छा कारण है।

शारीरिक मजबूती आती है

खेलने से बच्चा अंदर से मजबूत बनता है और इससे उनका शारीरिक विकास तेजी से होता है। दरअसल खेलने के दौरान आपके शरीर में तेजी से ऑक्सीजन का संचार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। साथ ही इससे आपके बच्चे का पाचन तंत्र भी अच्छा होता है। ऐसे में वे जो भी खाते हैं, उसका पाचन अच्छे से होता है। इसलिए, उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि इससे उनका मानसिक विकास भी अच्छे से होता है क्योंकि खेलने के दौरान शरीर एंडोर्फिन नामक हार्मोन जारी करता है, जिससे शरीर में सकारात्मक भावना का संचार होता है।

important games for child development,mates and me,relationship tips

सामाजिक कौशल का विकास

जब आपका बच्चा खेलकूद में भाग लेता है, तो वे कई तरह के सामाजिक कौशल का भी विकास कर पाते हैं। उन्हें दोस्त से बात करना, टीम भावना के साथ खेलना और दूसरों के प्रति स्वीकार्यता बढ़ती है। इससे उन्हें भविष्य में काफी मदद मिलती है। टीम कैप्टन के रूप में उनकी नेतृत्व की क्षमता का भी विकास होता है। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

बच्चा सीखता है टीम वर्क

जी हाँ, खेलों से हम टीम वर्क का कौशल सीखते हैं। आपका बच्चा सीखता है कि किस प्रकार टीम की विजय में योगदान दिया जा सकता है। यह एक मूल्यवान गुण है। यह उन्हें तब सहयता देता है जब वे बड़े हो जाते हैं और नौकरी करते हैं।

पढ़ाई में भी बेहतर कर पाते हैं

नियमित रूप से खेल खेलने वाले बच्चे आमतौर पर अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि वे समर्पण और कड़ी मेहनत करने के सिद्धांत को अपनी पढ़ाई में भी लागू करते हैं। जिससे वह अपने सारे काम कुशलतापूर्वक करते हैं। साथ ही अपने वर्तमान पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।

important games for child development,mates and me,relationship tips

प्रतियोगी भावना सीखता है बच्चा

आपका बच्चा प्रतियोगिता के विश्व में उतरे उससे पहले उसे यह सिखाना आवश्यक है कि प्रतियोगिता किस प्रकार की जाती है तथा खेल की गतिविधियों के माध्यम से उच्च स्थान पर कैसे पहुंचा जा सकता है। जीतना और हारना जीवन का हिस्सा है तथा आपका बच्चा इसे खेल की उन गतिविधियों के माध्यम से सीखता है जिसमें वह हिस्सा लेता है। कभी कभी वह हार भी सकता/सकती है तथा तभी वह बातों को खिलाड़ी भावना से लेना सीखता है।

संचार कौशल में सुधार

यदि आपका बच्चा शर्मीला है और अपने आप में रहता है या दूसरों से बात करने के लिए शर्माता है, तो आपको उसे ऐसा खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे उसके संचार कौशल में सुधार हो सके। अपने साथियों से बात करने से उनका मनोबल बढ़ता है। खेल के दौरान होने वाले द्वंद्व से भी बच्चे अपनी बात रखना सीखते हैं।

धैर्य और सहनशीलता

खेल की गतिविधियों से शारीरिक सहनशीलता बढ़ती है। क्योंकि प्रत्येक गेम आख़िरी तक खेला जाता है जिससे आपका बच्चा सीखता है कि अधिक समय तक गर्मी में कैसे रहा जाता है। अपने बच्चे को खेलने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें? तो अपने बच्चे को प्लेग्राउंड ले जाएँ। प्रत्येक गेम प्रत्येक खिलाड़ी की सहनशीलता के लिए चुनौती के समान होता है। सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा इस प्रकार के खेलों में सहभागी हो ताकि उसकी सहनशीलता बढ़ सके। शारीरिक गतिविधियों में ताकत ही सब कुछ होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत